ताजा खबर
मरीजों को घातक इंसुलिन खुराक देने के लिए अमेरिकी नर्स को 380-760 साल की जेल   ||    ‘रोमांस स्कैम’ का शिकार हुई 74 साल की महिला, न सिर पर छत बची न पेट भरने को खाना, जानिए पूरा मामला   ||    इमरान खान को सता रहा हत्या कर दिए जाने का डर! जेल से लिखे पत्र में सेना पर उठाए सवाल   ||    निज्‍जर हत्याकांड में तीन भारतीय गिरफ्तार, कनाडा से जुड़ा है मामला, भारत पर क्यों लग रहा आरोप?   ||    कनाडा में गिरफ्तार तीन भारतीय कौन? लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा नाम, जानें इनकी कुंडली   ||    बार-बार हुआ गंदा काम तो सर्जरी करा लड़का बन गई ये खूबसूरत लड़की   ||    क्या प्याज होगी और सस्ती? सरकार ने लगाया 40 फीसदी निर्यात शुल्क   ||    PM Kisan: आधार कार्ड से कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं? घर बैठे मिलेगी डिटेल   ||    पेंशन लेने वालों को सरकार का तोहफा, नई सुविधा से लाइफ हो जाएगी और आसान   ||    T20 WC 2024: रोहित-विराट ओपनिंग और पंत विकेटकीपिंग, ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग 11   ||   

श्रिया पिलगांवकर ने अपने दादाजी के ट्रेवल जर्नी को किया शेयर, अब तक 90 देशों का सफर किया तय!

Photo Source :

Posted On:Monday, June 28, 2021

सिरीज और फिल्मों में अपनी बेहतरीन परफोर्मेंस दे रही श्रिया पिलगांवकर, अपने परिवार के साथ शेयर किए गए स्पेशल बॉन्ड को सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती रहती है। वहीं श्रिया अपनी अपकमिंग फिल्मों की जानकारी और उनकी तैयारी में भी लगी हैं। एक्ट्रेस श्रिया पिलगांवकर ने इसी बीच अपने परिवार के खास सदस्य के लिए एक विडियो बनाया। 
 
श्रिया अपने आजोबा यानी कि 'दादाजी' के प्रति प्यार दिखाती दिखी। श्रिया के दादाजी को ट्रेवलिंग करना बहुत पसंद हैं, और इतना पसंद हैं कि उन्होंने अब तक 90 देशों का सफर तय कर लिया हैं। श्रिया के दादाजी का अपनी जिंदगी में कम से कम 100 देशों के सफर को तय करने का टारगेट हैं। श्रिया के दादाजी की उम्र इस वक्त 81 वर्ष हैं। अपने दादाजी की इसी जर्नी और ट्रेवलिंग की फिलॉस्फी को श्रिया ने शेयर किया। श्रिया ने दादाजी की ट्रेवलिंग जर्नी को विडियो के जरिए सोशल मीडिया एंव यूट्यूब चैनल पर शेयर किया।
 
श्रिया ने यूट्यूब विडियो के लिंक को सोशल मीडिया पर शेयर किया। विडियो की बात करें तो, श्रिया अपने दादाजी के साथ कई देशों का सफर तय करती दिखी। श्रिया ने इसी ट्रेवल जर्नी के दौरान दादाजी की फिलॉस्फी और उनके स्पेशल मुमेंट्स को कैप्चर किया। इस विडियो में उनके दादाजी बताते हैं कि, 'मिडल क्लास फैमिली में परिवार को महत्व देना उन्होंने शुरू से ही सीखा है। उनके पिता का सपना था, इस दुनिया को देखने का। उनके पिता उस समय ट्रेवल जर्नी के लिए कई पोस्टकार्ड एंव अलग-अलग जगहों की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों को अपने पास रखा करते थे पर आर्थिक मदद ना मिलने के कारण वह पूरा ना हो सका।'
 
 अपने पिता से इंस्पायर होकर अब श्रिया के दादाजी अलग-अलग देशों का सफर तय कर रहे हैं। इस विडियो को श्रिया ने बहुत ही स्पेशल बनाया हैं, जहां उनके दादा जी की ट्रेवल जर्नी बहुत ख़ूबसूरत दिखी। ट्रेवल जर्नी में श्रिया के दादा ने कई ट्रेवल बुक भी लिखी।  फाइनली श्रिया ने इन सभी स्पेशल मुमेंट्स को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया और लोग इसे पसंद कर रहे हैं।
 
बात दे कि, श्रिया हाल ही में 'हाथी मेरा साथी' फिल्म में नजर आई थी। इसी के साथ श्रिया कई सिरीज में नजर आई। मिर्जापुर में श्रिया की परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया गया। श्रिया के कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स भी हैं। देखना होगा, श्रिया किस तरह की परफॉर्मेंस के साथ नजर आएगी। श्रिया के कई मैगजीन कवर पेज को भी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर पसंद किया जा रहा है।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.