ताजा खबर
भारत का तिरंगा चांद पर लहरा रहा, पाकिस्तान के बच्चे गटर में…MP की स्पीच वायरल, जानें संसद में ऐसा क्...   ||    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कोर्ट में केस विचाराधीन तो PMLA के तहत गिरफ्तारी नहीं कर सकती ED   ||    Fact Check: पीएम मोदी को रवींद्रनाथ टैगोर का उल्टा पोर्ट्रेट देने का दावा भ्रामक   ||    National Dengue Day : आखिर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय डेंगू दिवस जानें इतिहास एंव महत्त्व   ||    वट सावित्री और शनि जयंती का महासंयोग, 5 राशियों को हो सकता है लाभ   ||    Solar Storm के बाद अब आने वाला है Radiation Storm, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स   ||    गाजा में रिटायर्ड भारतीय कर्नल की हत्या, दो महीने पहले UN में शामिल हुए थे अनिल काले   ||    Orfield Anechoic Chamber: दुनिया का सबसे शांत कमरा, इसमें 45 मिनट भी नहीं रुक सकता इंसान   ||    France: बंदूकधारियों ने प्रिजन वैन पर हमला कर कैदी को कराया आजाद, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, देखें Vide...   ||    जुड़वा बहन को बचाने के लिए जड़ दिया था मगरमच्छ को मुक्का, किंग चार्ल्स करेंगे महिला को सम्मानित   ||   

सिल्वट:- कार्तिक आर्यन और मेहर मिस्त्री की अनकही, अनुत्तरित और अधूरी प्रेम कहानी।

Photo Source :

Posted On:Friday, June 4, 2021

जी 5 ओरिजनल जल्द ही शॉर्ट फिल्म को रिलीज करने के लिए तैयार हैं। प्यार को बंया करती नज्मों और एहसासों से भरी कहानी 'सिल्वट'। इस शॉर्ट फिल्म को अब जी 5 पर दर्शकों के लिए रिलीज किया गया। इस शॉर्ट फिल्म को साल 2016 में जील फॉर यूनिटी फेस्टिवल के दौरान पहली बार रिलीज किया गया था। खास बात यह है कि इस फिल्म की शूटिंग कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' के दौरान की थी।

42 मिनट की शॉर्ट फिल्म 'सिल्वट' प्यार को बंया करती एक कहानी हैं। रिलीज किए गए ट्रेलर की बात कर तो, लीड रोल निभा रहे कलाकार कार्तिक आर्यन और मेहर मिस्त्री के किरदार की शुरुआत फैज अहमद फैज की एक नज्म से होती है। 'मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब ना मांग..'। इसी नज्म के बीच दोनों किरदारों की झलक दिखाई जाती है। कार्तिक और मेहर एक मुस्लिम किरदार निभाते दिखाई देते हैं।

कार्तिक और मेहर के बीच एक अनकही, अनुत्तरित और अधूरी प्रेम कहानी को दिखाया जाता है। कार्तिक एक टेलर हैं जो अक्सर मेहर के कपड़े सिलते है। दोनों के बीच केवल इतनी ही पहचान है। जिसे दोनों एहसासों के जरिए प्यार में बदलते हैं। अपने भीतर के प्यार को दोनों कभी सामने-सामने बंया नही कर पाते केवल महसूस करते है। ट्रेलर में बड़ी ही बारीकी से दोनों के बीच के प्यार भरे एहसासों को दिखाया गया। वहीं प्रेम कहानी अधूरी उस वक्त बनती है जब कार्तिक के किरदार को पता चलता है कि मेहर का निगाह तय हो गया हैं..'

इसी दौरान यह प्रेम कहानी अधूरी बन जती है जंहा दोनों अपने प्यार को अधूरा पाते हैं और उन्हीं कपड़ो की सिल्वटों के जरिए एक-दूसरे को याद करते हैं। इस खूबसूरत फिल्म को तनूजा चंद्र ने लिखा और डायरेक्ट किया। कार्तिक ने इस शॉर्ट फिल्म के रिलीज होने की जानकारी दी। जी 5 पर इसे रिलीज किया जा रहा है वहीं कार्तिक और मेहर दोनों के बीच की प्रेम कहानी में उनके आपस में एक भी डॉयलॉग्स नहीं है पर उनके एक्सप्रेशन हर सीन को पूरी तरह से बंया कर जाते हैं।



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.