ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

सोनाक्षी सिन्हा आयी नजर 'खुश वेडिंग' मैगज़ीन के कवर पेज पर

Photo Source :

Posted On:Friday, August 27, 2021

मुंबईअगस्त 27 (न्यूज़ हेल्पलाइन)  सोनाक्षी सिन्हा को इंडस्ट्री में 11 साल हो गए है और इन 11 सालो में उन्होंने अपनी मेहनत से अपनी अलग पहचान बनाई है।उन्होंने हर बार अपने रोल में कुछ नया करने की कोशिश की है और इस वजह से वह आज के समय की प्रोमिसिंग एक्ट्रेस में गिनी जाती है। वह अब नजर आ रही है खुश वेडिंग मैगज़ीन के कवर पेज पर। 

कवर पेज अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "ख़ुशी की बात है.. खुश वेडिंग के साथ यह मेरा दूसरा रांदेवू है। " इस कवर पेज पर सोनाक्षी लेहंगा पहने बहुत खूबसूरत लग रही है। 

सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआत में ही फिल्मों की चॉइस को लेकर काफी स्ट्रांग डिसिशन लिए। उन्होंने 'लूटेरा', 'अकीरा' और 'नूर' जैसी फिल्में की जिस से साफ पता चलता है कि वह यहाँ सिर्फ ऑय कैंडी बनने नहीं आयी है।वह हर रोल के साथ ऑडियंस को कुछ नया देने की कोशिश करती है। 

वर्कफ्रंट पर, अभी हाल ही में उनकी फिल्म 'भुज:द प्राइड ऑफ़ इंडिया' रिलीज़ हुई जिसमे अजय देवगन, संजय दत्त नज़र आये। फिल्म में सोनाक्षी सुन्दरबेन जेठा माधारपरया के रोल में नज़र आयी। 

अब जल्दी ही वह अपना वेब डेब्यू करने वाली है। उनके शो का नाम फिलहाल 'फालेन' रखा गया है जिसे रीमा कागती ने डायरेक्ट किया है। शो में उनके साथ विजय वर्मा और गुलशन देव्याह नजर आएंगे।सोनाक्षी शो में एक पुलिस वाले के रोल में नजर आएंगी . 

शो को एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है और जल्दी ही यह अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगा। 

इसके साथ साथ वह फिल्म काकुड़ा में भी नजर आएँगी। फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है जिसमे उनके साथ रितेश देशमुख और साकिब सलीम नजर आएंगे। फिल्म को आदित्य सरपोतदार डायरेक्ट कर रहे है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.