ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कुश सिन्हा के डायरेक्टोरियल डेब्यू में नजर आएगी सोनाक्षी सिन्हा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 27, 2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस का पोस्टर रिलीज हुआ है। सोना इस फिल्म में डार्क किरदार निभाती नजर आएंगी। बता दे, इस फिल्म के जरिए सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश सिन्हा डायरेक्शन में डेब्यू भी करने वाले हैं।

अपनी अकमिंग फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, "फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाला है। कुश सिन्हा इस फिल्म से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगे। इस फिल्म में मैं परेश रावल और सोहेल नय्यर के साथ स्क्रीन शेयर करूंगी।"

फिल्म के पोस्टर में सोनाक्षी का साइड फेस नजर आ रहा है। इस फिल्म में सोनाक्षी का अंदाज काफी अलग नजर आ रहा है। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म को निकी भगनानी, विकी भगनानी और अंकुर टकरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार फिल्म 'दबंग 3' में नजर आई थी। इस फिल्म में सोनाक्षी बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान के साथ नजर आई थीं, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।

सोनाक्षी की पिछली कई फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई हैं। 2021 एक्ट्रेस की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आई थीं। ऐसे में एक्ट्रेस की इस फिल्म पर काफी उम्मीदें टिकी हुई हैं।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.