ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी फिल्म 'काकुडा' की शूटिंग की खत्म

Photo Source :

Posted On:Friday, September 17, 2021

मुंबईसितंबर 17 (न्यूज़ हेल्पलाइन)   सोनाक्षी सिन्हा हर रोल के साथ ऑडियंस को कुछ नया देने की कोशिश करती है।  उनकी फिल्म 'लूटेरा', 'अकीरा' और 'नूर' इस बात का प्रमाण है कि वह अपने रोल के साथ एक्सपेरिमेंट करती है। फिलहाल वह अपनी फिल्म 'काकुड़ा' की शूटिंग में व्यस्त चल रही थी और उन्होंने अब अपनी फिल्म की शूटिंग की खत्म। 

फिल्म की शूट होने पर अपनी टीम के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,"और फिल्म काकुड़ा पर मेरा रैप। मेरी पहली हॉरर कॉमेडी और क्या कमाल का अनुभव रहा। कोविड से लड़कर, बारिश से लड़कर, हेक्टिक नाईट शिफ्ट, सच में यह एक रोलर कोस्टर राइड रही। लेकिन हमारे चेहरे पर मुस्कान सबसे ज्यादा इम्पोर्टेन्ट है। मैं पूरी टीम को धन्यवाद दूंगी (कुछ लोग फोटो में मिसिंग है ) इतना मजेदार अनुभव के लिए। सी यू एट द मूवीज। “

काकुडा एक हॉरर कॉमेडी है जिसे आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया  है। फिल्म में सोनाक्षी के साथ रितेश देशमुख और साकिब सलीम नजर आएंगे। 

वर्कफ्रंट पर, अभी हाल ही में उनकी फिल्म 'भुज:द प्राइड ऑफ़ इंडिया' रिलीज़ हुई जिसमे अजय देवगन, संजय दत्त नज़र आये। फिल्म में सोनाक्षी सुन्दरबेन जेठा माधारपरया के रोल में नज़र आयी 

अब जल्दी ही वह अपना वेब डेब्यू करने वाली है। उनके शो का नाम फिलहाल 'फालेन' रखा गया है जिसे रीमा कागती ने डायरेक्ट किया है। शो में उनके साथ विजय वर्मा और गुलशन देव्याह नजर आएंगे। सोनाक्षी शो में एक पुलिस वाले के रोल में नजर आएंगी . 

शो को एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है और जल्दी ही यह अमेज़न प्राइम पर रिलीज होगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.