ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 में रूमी का किरदार निभाकर ग्रेटफुल महसूस कर रहीं सोनिया राठी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 2, 2021

2 जून 2021
 
एक्ट्रेस सोनिया राठी की वेब सीरीज "ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3" हाल ही में आल्ट बालाजी पर रिलीज हुई है। जहाँ एक तरफ सीरीज को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रहीं हैं वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे नापसंद कर रहे हैं। "ब्रोकन बट ब्यूटीफुल" के तीसरे सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी लीड रोल में है। 
 
सिद्धार्थ ने इस शो में एंग्री यंग मैन अगस्त्य राव का किरदार निभाय है, और सोनिया राठी एक बेबाक, बोल्ड और खुशमिजाज लड़की रूमी देसाई के किरदार में नजर आ रहीं हैं। एक्ट्रेस सोनिया राठी ने अपने इस किरदार के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने इस किरदार से बहुत कुछ सीखा है, और इसके लिए वो हमेशा ग्रेटफुल रहेगी। 
 
सोनिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर "ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3" से अपने किरदार रूमी देसाई के लुक में एक फोटो शेयर की है, और साथ ही इस किरदार के बारे में कुछ बातें बताई हैं। इस फोटो में सोनिया लाल जोड़े से दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रहीं हैं। 
 
फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, "कुछ लोगों ने उसे (रूमी) पसंद किया और कुछ लोगों ने उससे (रूमी) नफरत की। लेकिन उसने (रूमी) मुझे बहुत कुछ सिखाया। रूमी हमेशा मेरी जर्नी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगी, मैं बहुत ग्रेटफुल महसूस कर रहीं हूं की मुझे ये किरदार निभाने का मौका मिला। शक्तिशाली, कंफ्यूज्ड और बहादुर रूमी।"
 
बता दे कि सीरीज की कहानी लव ट्रायएंगल पर आधारित है। कहानी को दर्शक इतना पसंद नहीं कर रहे हैं जितना उन्हें सिद्धार्थ और सोनिया की एक्टिंग पसंद आ रहीं हैं। 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' में सिद्धार्थ शुक्ला, सोनिया राठी के अलावा एहान भट, सलोनी खन्ना और तानिया कालरा भी मुख्य भूमिका में हैं। 
 
प्रियंका घोष ने इसका डायरेक्शन किया है। अमाल मलिक, अखिल सचदेवा, विशाल मिश्रा और संदीप पाटिल जैसे संगीतकारों और गायकों ने म्यूजिक दिया है। इसे आप ऑल्ट बालाजी पर देख सकते हैं।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.