ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

सोनू सूद और निधि अग्रवाल का "साथ क्या निभाओगे" सॉन्ग हुआ रिलीज

Photo Source :

Posted On:Monday, August 9, 2021

Mumbai, 9 अगस्त 2021  सोनू सूद और निधि अग्रवाल का सॉन्ग "साथ क्या निभाओगे" आखिरकार आज रिलीज हो ही गया। फैंस सोनू सूद के इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और सोनू की जोड़ी निधि के साथ पर्दे पर देखने के लिए उतावले थे, अब जब आज गाना रिलीज हो गया है तो दर्शक इस गाने पर जमकर अपना प्यार लुटा रहें हैं। 
 
"साथ क्या निभाओगे" सॉन्ग के रिलीज होने की जानकारी अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने गाने की एक झलक अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "यह रिलीज हो गया है। #साथक्यानिभाओगे।"
 
इस गाने को फराह खान ने डायरेक्ट किया है, उन्होंने भी गाने की एक झलक अपने फैंस के साथ शेयर की और बताया कि सॉन्ग रिलीज हो गया है। कैप्शन में फराह ने लिखा, "इट्स आउट। इस म्यूजिक वीडियो को बनाने में बहुत मजा आया। पूरा गाना यूट्यूब पर देखिए।"
 
इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग चंडीगढ़ में की गई है। सॉन्ग को टोनी कक्कड़ और अल्ताफ राजा ने गाया है, जबकि इसे फराह खान ने बहुत ही खूबसूरती से डायरेक्ट किया है। लिरिक्स और म्यूजिक कंपोज करने का काम भी टोनी कक्कड़ ने किया है। 
 
गाने में दोनों की केमिस्ट्री बेहद ही कमाल की लग रही है। इस सॉन्ग को प्रोड्यूस अंशुल गर्ग ने किया है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और इसके व्यूज भी बहुत तेजी से बढ़ रहें हैं। 
 
"साथ क्या निभाओगे" सॉन्ग 90 दशक में रिलीज हुए गाने "तुम तो ठहरे परदेशी" का रीमेक है। गाने को आप देसी म्यूजिक फैक्ट्री के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। 
 
चेक आउट द सॉन्ग

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.