ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

फिल्मफेयर मैगजीन के जुलाई इशू के कवर पेज पर नजर आये सोनू सूद

Photo Source :

Posted On:Monday, July 12, 2021

मुंबईजुलाई 12 2021  हम सबने कई बार सुना है ,'सभी सुपर हीरो केप नहीं पहनतेलेकिन इस बात को पूरी तरह से सच एक इंसान ने किया है जो हमारे देश के हर व्यक्ति के लिए सुपर हीरो बन चुका है। हम बात कर रहे है सोनू सूद की। जब कोविड ने देश को पूरी तरह से जकड़ लिया था सोनू ऐसे वक़्त में सबके लिए मसीहा बनकर आये और उन्होंने हर जरूरतमंद की मदद की। अब फिल्मफेयर मैगजीन ने सोनू को सम्मानित करते हुए जुलाई इशू के कवर पेज पर बनाया उन्हें अपना स्टार। 

 

कवर पेज को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए सोनू ने लिखा, "मुझे अब भी याद है जब मैं अपने सपनो को पूरा करने के लिए  लुधियाना से मुंबई आने के लिए 'डीलक्स एक्सप्रेसमें बैठा था और मैंने लुधियाना स्टेशन से फिल्मफेयर मैगजीन खरीदी थी। आज 20 साल बाद मैं उनके कवर पर हूँ और मुझे एहसास हुआ की अपने सपनों को पूरा करने के लिए आप कभी लेट नहीं होते हो। “

 

इस पेज पर आप सोनू को एक ब्लेजर में देख सकते है और वह उसके नीचे अपनी सुपरमैन टीशर्ट दिखा रहे है। कैप्शन में उनके लिए लिखा गया है ,"मीट  न्यू सुपर हीरो ' .यह बात उनके लिए बिल्कुल सच है। 

 

आज अगर किसी को कोई भी मुसीबत आती है तो हर इंसान के मुँह पर सिर्फ सोनू का नाम आता है। उन्होंने लोगों का इंसानियत में फिर से विश्वास जगाया है। जब कोविड के समय लोगों ने सारी  उम्मीद छोड़ दी थी ,सोनू सबके लिए उम्मीद की किरण बनकर आये। 

 

वर्कफ़्रंट पर,उन्हें जल्द ही तेलुगु एक्शन फिल्म 'आचार्यमें देखा जाएगा। इसके साथ साथ वह बॉलीवुड हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा फिल्म 'पृथ्वीराजमें अक्षय कुमारसंजय दत्त और मानुषी छिल्लर के साथ नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय पृथ्वीराज चौहान और मानुषी संयोगिता के रोल में नजर आएंगे। 

 

सोनू तमिल फिल्म 'थामेजहरासनमें भी नजर आएंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.