ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

सोनू सूद ने डॉक्टरों से पूछे ये तीन खास सवाल

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 19, 2021

19 मई 2021  |  एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन के शुरुआती दिनों से ही लोगों की जमकर मदद कर रहे हैं। साल 2020 में मार्च महीने में  कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए गवर्नमेंट ने लॉकडाउन लगा दिया था, और तभी से अभिनेता लोगों के मसीहा बने हुए हैं। मजदूरों को घर पहुंचाना हो या हॉस्पिटल में बेड, दवाइयों और ऑक्सीजन का इंतजाम करना हो, या फिर किसी और तरह से मदद करना हो, सोनू सूद लोगों की मदद करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
 
अपने नेक दिल और सरल स्वभाव के कारण सोनू लगातार लोगों का दिल जीत रहे हैं और साथ ही लोग उन्हें दुआएँ भी दे रहे हैं। बता दे कि सोनू सूद ने आज अपने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है, जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। दरअसल उन्होंने डॉक्टरों से तीन सवाल पूछे है, और उनके इन तीन सवालों पर आम जनता भी अपनी सहमति जता रहे हैं। 
 
सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए डॉक्टरों से अपना पहला सवाल पूछा, "एक सिंपल सवाल है, जब सबको पता है कि यह खास इंजेक्शन कहीं उपलब्ध नहीं है, तो सभी डॉक्टर इसी को लगाने की सलाह क्यों दे रहे हैं?"
 
दूसरा सवाल करते हुए उन्होंने ट्वीट किया, "जब अस्पताल ही दवा को नहीं ला पा रहे तो एक आम आदमी कहां से लेगा?" तीसरा सवालों उन्होंने पूछते हुए लिखा, "लोगों को बचाने के लिए हम लोग कोई और दवा क्यों नहीं इस्तेमाल कर सकते ?"
 
सोनू के ये सवाल लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं। वहीं सभी लोग इस बात से सहमत भी है। सोनू सूद जी जान लगाकर लोगों की मदद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके काम की जनता तारीफ हो रहीं हैं। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.