ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

साउथ फिल्म अभिनेता पांडु का निधन

Photo Source :

Posted On:Friday, May 7, 2021

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने कॉमिक टाइम और फिल्मों में अपने कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अभिनेता पांडु अब इस दुनिया में नहीं रहे। अभिनेता पांडु कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे और चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उनका निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।
 
रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता पांडु की पत्नी कुमुधा की रिपोर्ट कुछ दिनों पहले ही कोरोना पॉजिटिव आई थी और वह भी चेन्नई के एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में एडमिट हैं। अभिनेता पांडु के निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। पांडु ने साउथ की कई फिल्मों में अभिनय किया था, जिसमें कढ़ल कोटाई, घिल्ली, मायाबाजार, मुथु, कृष्णा, वासुकी, जोड़ी, टाइम, गुडलक, जेम्स पांडु, शाबाश, लवली, आदि शामिल हैं। पांडु के निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है। वहीं उनके चाहनेवालों के बीच में भी उनके निधन के खबर से शोक की लहर है। सोशल मीडिया के जरिये फैंस उन्हें श्रंद्धाजलि दे रहे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.