ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

एसएस राजामौली को न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवार्ड्स में बेस्ट डायरेक्टर ट्रॉफी से नवाजा गया

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 3, 2022

बाहुबली की धमाकेदार सफलता के बाद, फिल्मकार एसएस राजामौली की नई फिल्म 'आरआरआर' कीसफलता बढ़ती ही जा रही हैं। अब फिल्म निर्माता राजामौली को न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में 'आरआरआर' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कारसे नवाजा गया है. राजामौली की जीत ने कई लोगों को चौंका दिया, क्योंकि उनके प्रतिद्वंद्वियों में स्टीवन स्पीलबर्ग, डैरेन एरोनोफ्सकी और सारा पोलीभी शामिल थे।
 
न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवार्ड्स अत्यधिक सम्मानित हैं, क्योंकि वे सम्मानित हॉलीवुड फिल्म समीक्षकों के एक पैनल द्वारा तय किए जाते हैं।न्यूयार्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल के सदस्यों ने 1935 में समूह की स्थापना के बाद से समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और यहां तक कि वेबसाइटों के लिए भीकाम किया है। जनवरी महीने की शुरुआत में यह संगठन एक पार्टी का आयोजन करेगा, जहां ये पुरस्कार दिए जाएंगे।
 
'आरआरआर' ने अपने प्रदर्शन के दौरान वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। यह फिल्म हाल ही में चीनी थिएटर मेंदिखाई गई और दर्शकों द्वारा इसे खूब पसंद किया गया। 'आरआरआर' को कई बड़े निर्देशकों और फिल्म तकनीशियनों ने समर्थन दिया था। फिल्म कोविश्वभर में प्रशंसा मिली है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर 'आरआरआर' ने साल की दूसरी सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में हॉलीवुड क्रिटिक्सएसोसिएशन अवार्ड भी जीता है।
 
'आरआरआर' दो वास्तविक नायकों और जाने-माने क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित है। यह एककाल्पनिक कहानी है, जो 1920 के पूर्व स्वतंत्रता युग में घटित होती है। राम चरण और जूनियर एनटीआर ने फिल्म 'आरआरआर' में मुख्य भूमिकानिभाई है।  
 
बता दे, फिल्म में एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रिया सरन और बहुत सारे कलाकार अहम् भूमिकाओं में है.


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.