ताजा खबर
Solar Storm के बाद अब आने वाला है Radiation Storm, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स   ||    गाजा में रिटायर्ड भारतीय कर्नल की हत्या, दो महीने पहले UN में शामिल हुए थे अनिल काले   ||    Orfield Anechoic Chamber: दुनिया का सबसे शांत कमरा, इसमें 45 मिनट भी नहीं रुक सकता इंसान   ||    France: बंदूकधारियों ने प्रिजन वैन पर हमला कर कैदी को कराया आजाद, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, देखें Vide...   ||    जुड़वा बहन को बचाने के लिए जड़ दिया था मगरमच्छ को मुक्का, किंग चार्ल्स करेंगे महिला को सम्मानित   ||    भारत ज‍िंदाबाद के नारे लगे, तो टेंशन में आया पाक‍िस्‍तान, PoK के ल‍िए जारी क‍िया फंड   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हो गई पेट्रोल-डीजल की कीमत, देखें ईंधन के लेटेस्ट रेट   ||    आधार सेंटर ढूंढना हुआ और आसान, भुवन आधार पोर्टल पर फॉलो करें स्टेप्स   ||    PM मोदी ने किया है NSC में निवेश; आप भी कर सकते हैं इन्वेस्ट, जानें- क्यों है यह स्कीम फायदे का सौदा...   ||    नए हेड कोच पर बड़ा अपडेट, राहुल द्रविड़ के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने भी अप्लाई करने से किया इनकार   ||   

सुनील ग्रोवर और रणवीर शौरी की मिस्ट्री फिल्म 'सनफ्लावर' हिंदी के साथ तमिल-तेलुगु भाषा में भी होगी रिलीज।

Photo Source :

Posted On:Monday, June 7, 2021

कॉमेडी का तड़का लगाने के साथ-साथ सुनील ग्रोवर अब अपनी फिल्मी परफोर्मेंस और फिल्मों के स्पेशल किरदारों के लिए बखूबी जाने जाते हैं। इसी बीच सुनील अब अपनी अपकमिंग फिल्म के साथ तैयार हैं। जिसमे सुनील का अनोखा अंदाज देखने मिल रहा है। सुनील इस बार मिस्ट्री से भरी हुई कहानी में नजर आएंगे। सुनील के साथ-साथ जी 5 ओरिजनल फिल्म 'सनफ्लॉवर' में और भी बेहतरीन कास्ट देखने मिलेगी।

इस फिल्म में सुनील के साथ-साथ रणवीर शौरी, मराठी फ़िल्मों में बेहतरीन पहचान बना चुके एक्टर-राइटर गिरीश कुलकर्णी, मुकुल चड्डा, आशिष विद्यार्थी, शोनाली नागरानी, सोनल झा, राधा भट्ट,सोलंकी खन्ना पटेल,अश्विन कौशल, सिमरन नेरूकल, डायना इरप्पा और रिया नारवलदे मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा इस फिल्म को बनाया गया है और फिल्म को 11 जून के दिन जी 5 पर रिलीज किया जाएगा।

इस फिल्म के ट्रेलर की बात करें, तो ट्रेलर में सुनील ग्रोवर का किरदार सबसे बेहतरीन नजर आ रहा है। जंहा सुनील एक नए सोसायटी में शिफ्ट हुए हैं और सोसायटी में एक मर्डर मिस्ट्री का केस पुलिस सुलझा रही है। पुलिस का किरदार रणवीर शौरी और गिरीश कुलकर्णी निभा रहे हैं। इसी इंनवेस्टिगेशन में शक की सारी सुई सुनील ग्रोवर पर जती है। सुनील का किरदार भी अनोखा दिखाया गया है जंहा वह बहुत से ऐसे काम करते दिखते हैं जो उन्हें कई लोगों से अलग बनाता है और लोग उन्हें बेवकूफ समझते हैं..'

अपने अपकमिंग फिल्म के लिए सुनील काफी एक्साइटेड दिखे। सुनील ने सोशल मीडिया पर नए पोस्टर के साथ इस फिल्म को तमील, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज होने की जानकारी दी। नए पोस्टर की बात करे, तो नए पोस्टर में चोर-पुलिस के अंदाज को दिखाया गया है जिसमें सुनील के साथ-साथ रणवीर और गिरीश भी नजर आए। लोगों को ट्रेलर बहुत एक्साइटिंग लग रहा हैं। अब देखना होगा लोग फिल्म कितना पसंद किया जाएगा।



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.