ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

सनी लियोनी ने दिए हैप्पी मैरिड लाइफ के टिप्स, वायरल हुआ वीडियो

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 1, 2021

अभिनेत्री सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने अभिनेता पति डेनियल वेबर और अपने बच्चों की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इस बार भी सनी ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति डेनियल वेबर के साथ नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो में सनी फैंस को खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के टिप्स देती नजर आ रहीं हैं।
 
 
सनी लियोनी ने वीडियो शेयर करते हुए फैन्स को बताया कि अगर कामयाब शादी चाहते हैं तो इन 5 टिप्स को जरूर फॉलो करें। सबसे पहले हमेशा एक दूसरे से बात करें। साथ में लेट नाइट डिनर डेट प्लान करें। साथ में खाना बनाए। एक दूसरे की हमेशा तारीफ करें। एक दूसरे को हंसाए। सोशल मीडिया पर सनी और डेनियल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
 
अपने ग्लैमरस अंदाज के कारण चर्चा में रहने वाली सनी लियोनी ने साल 2011 में अपने बॉयफ्रेंड डेनियल वेबर से शादी की थी। शादी के लगभग 6 साल बाद सनी और डेनियल ने साल 2017 में निशा कौर बेवर को गोद लिया था । उसके बाद साल  2018 सनी  सरोगेसी के जरिए दो बेटों अशर सिंह वेबर  और नोआ सिंह वेबर की मां बनी। आज सनी अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। उन्होंने अपने जिंदगी में कम समय में  नाम और शोहरत दोनों कमाया और दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई। उनकी फैन फ्लोइंग की संख्या लाखों में हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.