ताजा खबर
Solar Storm के बाद अब आने वाला है Radiation Storm, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स   ||    गाजा में रिटायर्ड भारतीय कर्नल की हत्या, दो महीने पहले UN में शामिल हुए थे अनिल काले   ||    Orfield Anechoic Chamber: दुनिया का सबसे शांत कमरा, इसमें 45 मिनट भी नहीं रुक सकता इंसान   ||    France: बंदूकधारियों ने प्रिजन वैन पर हमला कर कैदी को कराया आजाद, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, देखें Vide...   ||    जुड़वा बहन को बचाने के लिए जड़ दिया था मगरमच्छ को मुक्का, किंग चार्ल्स करेंगे महिला को सम्मानित   ||    भारत ज‍िंदाबाद के नारे लगे, तो टेंशन में आया पाक‍िस्‍तान, PoK के ल‍िए जारी क‍िया फंड   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हो गई पेट्रोल-डीजल की कीमत, देखें ईंधन के लेटेस्ट रेट   ||    आधार सेंटर ढूंढना हुआ और आसान, भुवन आधार पोर्टल पर फॉलो करें स्टेप्स   ||    PM मोदी ने किया है NSC में निवेश; आप भी कर सकते हैं इन्वेस्ट, जानें- क्यों है यह स्कीम फायदे का सौदा...   ||    नए हेड कोच पर बड़ा अपडेट, राहुल द्रविड़ के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने भी अप्लाई करने से किया इनकार   ||   

पत्नी युविका को सपोर्ट करते हुए प्रिंस नेरुला ने कहा- लोग छोटी बातों को बहुत बड़ा बना देते हैं

Photo Source :

Posted On:Friday, June 4, 2021

 4 जून 2021
 
एक्ट्रेस युविका चौधरी को हाल ही में सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था, और इसकी वजह थी कि उन्होंने अपने एक वीडियो में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। यहाँ तक की लोगों ने उनके गिरफ्तार की भी मांग शुरू कर दी थी। 
 
ट्विटर पर #अरेस्टयुविकाचौधरी ट्रेंड करने लगा था, हालांकि इसके बाद युविका ने तुरंत ही एक नोट और अपना एक वीडियो शेयर कर माफी भी मांगी थी। और अब इस विवाद पर उनके पति प्रिंस नेरुला ने भी अपना एक बयान दिया है। 
 
प्रिंस ने युविका को सपोर्ट करते हुए कहा कि इंडिया में लोग छोटी-छोटी बातों को बहुत बड़ा बना देते हैं। प्रिंस ने गुरुवार को पैपराजी से बात की और इस विवाद पर बात करते हुए कहा, "हमारे इंडिया में लोग ऐसी छोटी-छोटी बातों से बड़ा मुद्दा बना लेते हैं और जिन जरूरी विषयों पर बात करना चाहिए उस पर नहीं करते। बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिसपर एक्शन लेना चाहिए, ये तो बहुत छोटी चीज है।"
 
"युविका को इस शब्द और इसके अर्थ के बारे में पता नहीं था। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उन्होंने जो शब्द इस्तेमाल किया है वह किसी खास जाति के लिए है क्योंकि हम कास्ट में विश्वास नहीं करते हैं। मैं पंजाबी हूं और वह जाट है। और अगर ऐसा होता तो हम शादी ही नहीं करते।"
 
आपको बता दे कि युविका के उस वीडियो के वायरल होते ही उनकी खूब आलोचना हुई थी। हालांकि युविका ने तुरंत ही लोगों से माफी मांग ली थी। युविका ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वो कह रहीं थी, "पहले तो मैं आप लोग से हाथ जोड़ के माफी मांगना चाहती हूं। मैनें वो शब्द अनजाने में इस्तेमाल किया, और मुझे उसका मतलब बिलकुल भी नहीं पता था। मैं सिर्फ ये कह सकती हूँ कि अनजाने में हुई गलती को आप माफ करें।"


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.