ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

75 साल की उम्र में सुरेखा सीकरी ने दुनिया को कहा अलविदा

Photo Source :

Posted On:Friday, July 16, 2021

16 जुलाई 2021
 
टेलीविजन शोज के साथ कई फिल्मों में भी नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी ने 75 साल की उम्र में दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। सुरेखा का निधन आज सुबह ही कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। 
 
सुरेखा ने टेलीविजन शोज बालिका वधु में दादीसा का किरदार निभाकर घर-घर सुर्खियां बटोरी थी। बता दे कि सुरेखा लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं। 2020 में सुरेखा सीकरी को दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक आया था, और तभी से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। वहीं 2018 में सुरेखा सीकरी को पैरालाइटिक स्ट्रोक आया था। 
 
सुरेखा सीकरी के निधन से बॉलीवुड और टीवी गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहें हैं। 
 
सुरेखा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती थी, उन्होंने तीन बार नेशनल अवार्ड भी जीता है। उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) के लिए मिला था। सुरेखा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म "किस्सा कुर्सी का" से किया था। 
 
सुरेखा सीकरी उन कलाकारों में से एक थीं, जिन्होंने अपनी कला के दम पर इंडस्ट्री में अपना एक मुकाम हासिल किया था और 70 के दशक से लेकर 80 के दशक तक एक्ट्रेस ने कई दिग्गज कलाकारों संग काम किया। उन्होंने एक से एक बेहतरीन किरदार निभाकर सैकड़ों लोगों के दिलों पर राज किया। 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.