ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

स्वपनिल जोशी की मराठी वेब सिरीज समांतर 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस सीजन एक्ट्रेंस सई ताम्हणकर भी आएंगी नजर।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 22, 2021

बॉलीवुड फिल्मों के बीच मराठी फिल्म इंडस्ट्री की फिल्मों को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। जंहा फिल्मों को उनकी कहानियों, डायरेक्शन, स्क्रीनप्ले और किरदारों के लिए बखूबी जाना जाता है। मराठी फिल्में जो फिल्म फेस्टिवल में भी नाम कमाती है तो वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी अब फिल्मों को खूब पसंद किया जाने लगा है। इसी बीच अब मराठी कलाकर स्वपनिल जोशी की मोस्ट अवेटेड वेब सिरीज रिलीज के लिए तैयार हैं। सिरीज 'समांतर' के दूसरे सीजन को और भी दिलचस्प बनाया गया है।
 
आज सिरीज के ट्रेलर को रिलीज किया गया। सिरीज में स्वपनिल जोशी 'कुमार' नाम का किरदार निभा रहे हैं। जंहा उसकी जिंदगी आखिर में सही तरीके से चलती है अपनी पत्नी और बेटे संग वो अच्छी तरह से जिंदगी जीता है उसका प्रमोशन भी हो जाता है। पर कहननी में ट्विस्ट आता हैं जब कुमार को अपने भविष्य के बारे में पता चलता हैं। उसी कि जिंदगी को पहले से ही जी चुका इंसान उसको भविष्य के काल और आनेवाली परेशानियों को बताता है। और कुमार के जिंदगी में एक लड़की आती है। इसी लड़की का किरदार मराठी एक्ट्रेस सई ताम्हणकर निभा रही हैं।
 
बता दें कि, इस सिरीज के पहले सीजन को खूब प्यार मिलता दिखा था। थ्रिलर और हॉरर बेस्ड इस कहानी को पसंद किया जा रहा है। पहले सीजन में स्वपनिल जोशी के किरदार और उसकी मिडल क्लास लाइफ को दिखाया गया था, जंहा उसकी जिंदगी में बदलता काल हर वक्त नई परेशानी लाता है। वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब स्वपनिल के किरदार की जिंदगी को दूसरे इंसान की जिंदगी से जोड़ा जाता है। उस इंसान से जो स्वपनिल की जिंदगी पहले से ही जी चुका है। सीजन 1 में इसी कहानी को दिखाया गया था।
 
वहीं अब सीजन 2 में उस दूसरे इंसान को रिवील करते हुए कहानी आगे बढ़ाई जाएगी और सई के किरदार को दिखाया जाएगा। जंहा स्वपनिल के जिंदगी में क्या-क्या मोड़ आते हैं दिखता हैं। इस सीरीज में स्वपनिल के साथ-साथ तेजस्विनी पंडित और नितेश भारद्वाज मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।  और अब सई ताम्हणकर का नाम भी जुड़ गया है।समीर दिवान ने इस सिरीज को डायरेक्ट किया है। बता दें कि, दूसरा सीजन भी एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा। इस सिरीज को मराठी के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया जा रहा है


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.