ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' को लेकर हुई भावुक, फिल्म को लेकर कही यह बात।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 2, 2021

बॉलीवुड की प्रतिभाशाली एवं चर्चित अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपनी आगामी फिल्म शाबाश मिट्ठू  को लेकर एक भावुक पोस्ट की हैं।
 
उन्होंने ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म शाबाश मिट्ठू के सेट  से अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए  लिखा कि, "लॉर्ड्स स्टेडियम, वर्ल्ड कप 2017, वूमेन इन ब्लू इस पल को अपने अंदर ढाल रहीं हूं। शाबाश मिट्ठू के अंत के करीब हूं।" 
 
साझा की गई तस्वीर में अभिनेत्री  भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज की  नंबर 3 की जर्सी पहनी हुई ड्रेसिंग रूम में खड़ी हुई नजर आ रही हैं। साझा की गई तस्वीर 2017 के महिला क्रिकेट विश्वकप को रेखांकित करती है जिसे की भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में जाकर इंग्लैंड से हार गई थी।
 
बता दें कि, तापसी सुप्रसिद्ध भारतीय महिला क्रिकेटर एवं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज की बायोपिक शाबाश मिट्ठू में उनका किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म के लिए तापसी ने काफी मेहनत की है। फिल्म के लिए उन्होंने ने कड़ी ट्रेनिंग ली हैं।दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब देखना होगा कि तापसी इस फिल्म से मिताली राज के किरदार को किस तरह से प्रदर्शित करती है।
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो तापसी आखिरी बार नेटफ्लिक्स की  फिल्म हसीन दिलरुबा और   रश्मी रॉकेट में नजर आई थीं। शाबाश मिट्ठू  के अलावा वे फिल्म 'लूप लपेटा', 'दोबारा'  में भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंग|


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.