ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

ताहिर राज भसीन ने अपने जन्मदिन पर माँगा कुछ ख़ास

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 21, 2021

ताहिर राज भसीन ने फिल्म मर्दानी से सबके दिलों में जगह बना ली थी। पहली ही फिल्म से उन्होंने दिखा दिया था की वह एक अच्छे एक्टर है और बॉलीवुड में लम्बे समय तक रहने वाले है। आज उनका जन्मदिन है और अपने जन्मदिन पर कुछ ख़ास मांगते हुए उन्होंने लिखा एक नोट। 
 
ताहिर आज 34  साल के हो गए है और अपने बर्थडे पर ख़ास विश मांगते हुए उन्होंने लिखा, "बर्थडे ट्रेक और एक विश !इस साल मैं हर उस चीज का शुक्रगुजार रहूँगा  जिसको मैंने आज तक फॉर ग्रांटेड लिया है : अच्छी सेहत ,दोस्त म परिवार,सबसे मिलते रहने का मौका, फिल्म के लिए शूट करना ,अच्छे काम की वाइब और एक सेट के शोर गुल।  अगर आप या जिसे आप जानते है कोई भी रफ़ टाइम से गुजर रहा है मैं आप सबको उसको लड़ने की हिम्मत देता हूँ जिस से आप और स्ट्रांग होकर बाहर निकले। मैं प्रार्थना करता हूँ कि हम इस समय से मिलकर जीतें और फिर से उस समय में वापिस आये जहां ये सब चीजें नार्मल हो जाए। "
 
ताहिर ने साल 2014 से अब तक कुछ ही फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी हर फिल्म में उनके रोल की तारीफ हुई। अलग अलग रोल निभाकर उन्होंने अपनी वेर्सटिलिटी ऑडियंस को दिखाई है। 
 
वर्कफ़्रंट पर, अब उनकी काफी फिल्में आने वाली है। सबसे पहले वह कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आएंगे जिसमे वह सुनील गावस्कर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म भारत की 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत की पूरी जर्नी को दिखाएगी । फिल्म में रणवीर सिंह ,दीपिका पादुकोण, , अम्मी विर्क , हार्डी  संधू , जीवा , पंकज त्रिपाठी , बोमन ईरानी , साहिल खट्टर , निशांत दहिया और अमृता पूरी नजर आएंगे।  यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होगी। 
 
इसके साथ साथ वह तापसी के साथ लूप लपेटा में भी नजर आएंगे। यह फिल्म जर्मन हिट फिल्म 'रन लोला रन' का इंडियन रीमेक है।
 
वह 'बुलबुल तरंग' नाम की फिल्म में भी नजर आएंगे जिसकी शूट अभी ख़त्म नहीं हुई है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.