ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

तारा सुतारिया ने अपकमिंग फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के पहले दिन की शूटिंग पूरी की।

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 17, 2021

तारा सुतारिया अपनी अपकमिंग फिल्मों को साइन कर चुकी हैं और फिल्मों तैयारियों में जुटती दिख रही है। तारा ने हाल ही में अपनी दो फिल्मों की अनाउंसमेंट की। जिसमें से एक फिल्म में तारा बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे आहान शेट्टी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'तड़प' में बतौर लीड रोल एक्ट्रेस मुख्य भूमिका निभाती दिखेंगी। फिल्म के पोस्टर को रिलीज किया जा चुका है वहीं फिल्म को 24 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के पोस्टर में आहान और तारा की केमिस्ट्री को दिखाया गया है फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा बनाई जा रही है।
 
इसके अलावा तारा मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी के साथ मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म के मुहूर्त शॉट को शूट किया जा चुका है। फिल्म को 11 फरवरी 2022 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के टाइटल पोस्टर को  रिलीज किया जा चुका है। वहीं अब फिल्म की शूटिंग भी शुरू की जा चुकी है।
 
ऐसे में तारा सुतारिया ने अपने पहले दिन की शूटिंग पूरी करने की जानकारी दी। तारा ने आज सुबह ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर को पोस्ट किया। जिसमें फिल्म के क्लैपिंग बोर्ड को देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर कर तारा ने इसकी जानकारी दी कि उन्होंने अपने हिस्से के पहले दिन की शूटिंग को पूरा कर लिया। साथ ही तारा फिल्म का हिस्सा बनने पर एक्साइटेड नजर आ रही है।
 
बता दें कि, एक्शन-थ्रिलर 'एक विलेन' 2014 में रिलीज हुई थी। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में थे। फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिलता नजर आया था साथ ही फिल्म के गाने भी सुपरहिट हुए थे। इसी के साथ ही अब इस फिल्म के सिक्वल के लिए लोगों और दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ती नजर आ रही है। देखना होगा इस कहानी को किस तरह से पेश किया जाएगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.