ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

तारा सुतारिया आयी नजर फेमिना मैगज़ीन के अप्रैल इशू के कवर पेज पर

Photo Source :

Posted On:Friday, April 30, 2021

तारा सुतारिया ने अभी दो फिल्में ही की है लेकिन इंडस्ट्री में उनकी एक जगह बन गयी है। उन्हें देखकर हर कोई कह सकता है की ईश्वर ने उन्हें शिद्दत से बनाया है। तारा नजर आयी फेमिना मैगज़ीन के अप्रैल इशू के कवर पेज पर और इस पेज पर वह बहुत खूबसूरत लग रही है। 
 
जैसे ही तारा ने कवर को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया  वैसे ही  उनके फैंस ने उनकी टाइम लाइन को कमैंट्स से भर दिया। मानना पड़ेगा, तारा कुछ भी पहन ले वह हमेशा ही एलिगेंट और ग्रेसफुल लगती है। उन्हें उनके फैशन सेंस और मेकअप सेंस के लिए जाना जाता है और इस फोटो में उन्हें देखकर हर कोई उनसे नजरे नहीं हटा पा रहा है। 
 
उन्होंने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2' से अपना डेब्यू किया, एक ऐसा डेब्यू जिसके लिए हर कोई सपना देखता है। आज युथ के बीच उनकी काफी फैन फोल्लोविंग है। बहुत कम लोग जानते है की तारा एक प्रोफेशनल सिंगर भी है और वह 7 साल की उम्र से सिंगिंग कर रही है। उन्होंने ओपेरा के लिए भी गाया है। 
 
वर्कफ़्रंट पर, उन्हें आखरी बार  फिल्म मरजावां में देखा गया था  जिसमे वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आयी थी।  उनकी आने वाली फिल्म है तड़प। तड़प एक  रोमांटिक एक्शन फिल्म है जिसे मिलन लुथरिया ने डायरेक्ट किया हैं। इस फिल्म से सुनील शेट्टी के बेटे अहान  शेट्टी फिल्मी  जगत में अपना कदम रख रहे हैं। यह फिल्म 2018 की तेलुगु फिल्म RX 100  का रीमेक हैं। फिल्म 24 सितम्बर 2021 को रिलीज़ होगी। 
 
इसके साथ साथ वह टाइगर श्रॉफ के साथ एक बार फिर से नजर आएँगी फिल्म 'हीरोपंती 2 में जिसे अहमद खान डायरेक्ट कर रहे है। फिल्म इस साल दिसंबर तक रिलीज़ होने की सम्भावना है। वह मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स' में भी नजर आएँगी। इसमें उनके साथ अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी नजर आएंगे। 
 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.