ताजा खबर
Rs 2,000 notes: क्या होगा 30 सितंबर के बाद 2,000 रुपये के नोटों का, क्या कर सकते हैं इस्तेमाल?   ||    टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का टीजर हुआ ऑउट, एक नए सिनेमाटिक अनुभव का करती है वादा   ||    Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी ने मारी उछाल, देखें गोल्ड-सिल्वर का रेट   ||    Petrol Diesel Price: अपडेट हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के द...   ||    Asian Games 2023 Day 7: रोहन बोपन्ना-रुतुजा भोसले ने टेनिस में जीता गोल्ड, भारत का 35वां पदक   ||    World Cup 2023: Virat Kohli के संन्‍यास लेने का सही समय क्‍या है? Ab De Villiers ने कर दिया खुलासा   ||    Vishwa Cup 2023: युवराज सिंह ने उठाए अश्विन की जगह पर सवाल, वाशिंगटन सुंदर समेत इस खिलाड़ी को बताया ...   ||    New York में अचानक आइ बाढ़ में फंसे हजारों लोग, इमरजेंसी का एलान; सड़कों पर डूबी नजर आईं गाड़ियां   ||    PM Modi: संकल्प सप्ताह का आगाज करेंगे पीएम, भारत मंडपम में पंचायत और ब्लॉक स्तर के जनप्रतिनिधि रहेंग...   ||    18 साल में नौकरी नहीं दी, सत्ता में आने पर कैसे देंगे? शिवराज के ऐलान पर कांग्रेस का वार   ||   

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम भव्य गांधी यानी की 'टप्पू' के पिता का निधन।

Posted On:Wednesday, May 12, 2021

कोरोनावायरस के दूसरे फेज में लोगों को मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरतों की कमी पड़ रही है वहीं लोग वायरस के चपेट में आते दिख रहे हैं। कोरोनावायरस के कारण कईयों ने अपने प्रियजनों को खो दिया तो वहीं कई अब भी अपनी जिंदगी से जुझ रहे हैं। मेडिकल ट्रीटमेंट के समय वेंटिलेटर, आॅक्सीजन सिलेंडर की कमी पड़ रही तो साथ ही अस्पताल में बेड्स की कमी भी पड़ती दिख रही है। कोरोनावायरस से बढ़ते मौत के आंकड़े भी बढ़ रहें हैं।
 
आम जनता के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज भी वायरस का शिकार होते दिखे। इसी बीच आज खबर यह आई है कि सोनी सब टेलीविजन चैनल के शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पूर्व कलाकार भव्य गांधी ने अपने पिता को खो दिया। भव्य जो शो में टप्पू के नाम से पहचाने गए उन्होंने आज अपने पिता को खो दिया। खबर के अनुसार भव्य के पिता कोरोनावायरस से संक्रमित थे जिसके कारण कल रात अस्पताल में उनका निधन हो गया। भव्य के पिता 51 वर्ष के थे।
 
बता दें कि, भव्य गांधी के पिता हाल ही में कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट करवाया गया था, जहां वो वेंटिलेटर पर थे। भव्य के पिता विनोद गांधी बीते 10 से कोरोना वायरस से संक्रमित थे और उनका इलाज किया जा रहा था, पर कल रात उनकी तबीयत औश्र बिगड़ती दिखी और उनका देर रात निधन हो गया।
 
कई कलाकार इस खबर पर भव्य को सांत्वना दे रहे हैं और उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे मुश्किल समय में भव्य को धाड़स मिले और उनके पिता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने की हमारी कामना है। बता दें कि, भव्य तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के साथ 9 सालों तक जुड़े रहे वहीं अब भव्य इस शो का हिस्सा नहीं है उनके जगह अब एक्टर राज आनंदकत मुख्य भूमिका दिखाई देते हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.