ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' के दस साल!

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 22, 2021

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' ने आज दस साल पूरे कर लिए हैं। इसी खुशी पर अजय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस फिल्म को फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए डेडिकेट किया। आज दस साल पूरे होने की खुशी पर इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग टेलीविजन चैनल स्टार गोल्ड पर की जाएगी। अजय ने इसकी जानकारी देते हुए पोस्ट शेयर किया और फिल्म से जुड़ी यादों को कैप्शन में लिखते दिखे।
 
अजय ने कैप्शन में फिल्म का डॉयलॉग लिखते हुए लिखा,' जिसमें हैं दम वो फक्त बाजीराव सिंघम!! सिंघम सिर्फ एक फिल्म नहीं, यह इमोशन हैं, एक सलाम है उस पुलिस फोर्स का जो अपनी परवाह किए बिना अपनी ईमानदारी और सच्ची निष्ठा से इस देश की सेवा कर रहे हैं!!'
 
इसी के साथ अजय ने टीम और दर्शकों का धन्यवाद करते हुए आगे लिखा,' मैं अपनी टीम और दर्शकों का धन्यवाद करना चहता हूं! सिंघम के सुपर सक्सेसफुल 10 सालों के लिए! यह फिल्म उन सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को डेडिकेट करना चाहूंगा जो इस वक्त कड़ी मेहनत कर रहे हैं..' अजय ने साथ ही फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी और को-एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को टैग किया। 
 
आज रात 8 बजे फिल्म स्टार गोल्ड पर रिलीज की जाएगी। बता दें कि, सिंघम फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी वहीं फिल्म के दूसरे पार्ट को साल 2014 में रिलीज किया गया था। इसी के साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी पुलिस अधिकारियों की कहानी पर बनी फिल्मों को रिलीज करते दिख रहें हैं। हाल ही में रणवीर सिंह के साथ रोहित ने 'सिंबा' फिल्म बनाई थी वहीं अक्षय कुमार के साथ बनाई गई फिल्म 'सूर्यवंशी' को जल्द रिलीज किया जाएगा।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.