ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के कंटेस्टेंट केपटाउन में शूटिंग पूरी करने के बाद भारत पहुंचे।

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 24, 2021

कलर्स के रिएलिटी शोज की शुरुआत अब धीरे-धीरे होती नजर आ रही है। वहीं सबसे फेमस रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को एक बार फिर से नए सीजन के साथ दिखाया जाना है। इस बार खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 को दिखाया जानेवाला हैं। इस सीजन में कई टेलीविजन एक्टर्स जुड़ते नजर आए हैं। वहीं शो की शूटिंग को भी केपटाउन में डेढ़ महीने के स्कैड्युल के साथ पूरा कर लिया हैं। शो के कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए सभी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी बेहतरीन तस्वीरों को भी शेयर किया।
 
मई महीने में शो के सभी कंटेंट्स शो के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ केपटाउन में शूटिंग करने पहुंचे थे। वहीं शो की शूटिंग पूरी हो जाने के बाद आज सभी भारत पहुंचते दिखे। सभी के एयरपोर्ट लुक्स की चर्चा हो रही है तो वहीं कलाकारों ने शो में बनाए अपने नए दोस्तों के साथ अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। आज सुबह ही भारत लैंड करने पर सभी ने खुशी जाहिर की और सोशल मीडिया पर लैंडिंग के दौरान के विडियो को शेयर किया।
 
बता दें कि, इस सीजन में अर्जुन बिजलानी, राहुल वैद्य, सना मकबूल, अभिनव शुक्ला, वरुण सूद, विशाल आदित्य और निक्की तंबोली भी नजर आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, राहुल वैद्य इस सीजन के हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट होंगे। इस सीजन को केपटाउन में शूट किया गया वहीं पिछला सीजन मुंबई में ही शूट होता दिखा था जंहा शो का नाम भी था मेड इन इंडिया...' जिसे निया शर्मा जीतती नजर आई थी।
 
वहीं शो के प्रोमो विडियो को कलर्स टेलीविजन चैनल पर भी आॅन एअर किया जा रहा है। इस सीजन को 11 जुलाई के आसपास आॅन एअर करने की संभावना है। खबरों के मुताबिक शो के तीन फाइनलिस्ट का नाम सामने आया है जिसमें राहुल वैद्य, वरुण सूद और विशाल आदित्य सिंह का नाम बताया गया है। शो के एक नए प्रोमो विडियो में एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठ एक मगरमच्छ को गोद में लेकर बैठी नजर आ रही हैं, जबकि एक दूसरे प्रोमो में अर्जुन बिजलानी  को करंट के झटके लगते हुए दिखाया गया है। लगता है, इस बार के सीजन में कंटेस्टेंट के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.