ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

'द फैमिली मैन 2' ने ऑडियंस की एक्सपेक्टेशन को किया पूरा, इस वीकेंड बिंज वाच के लिए परफेक्ट चॉइस !

Photo Source :

Posted On:Friday, June 4, 2021

June 04, 2021

 

ऑडियंस ने लगभग दो साल इंतजार किया फैमिली मैन शो के सीजन 2 के लिए। शो का दूसरा सीजन अमेज़न प्राइम पर अब स्ट्रीम कर रहा है और ' फैमिली मैन 2' ने हर मायने में ऑडियंस की एक्सपेक्टेशन को पूरा किया है। राज & डी के -मनोज बाजपाई और पूरी टीम के साथ एक कड़ा शो लेकर वापिस आये है जो आपको अपनी सीट से उठने नहीं देगा। 

 

शो का पहला सीजन बिना किसी हाइप के रिलीज़ किया गया था। लेकिन सीजन के रिलीज़ के बाद इसे इतना पसंद किया गया था की सीजन 2 को लेकर काफी उम्मीदें थी।  फैमिली मैन सीजन 2 हर तरीके से सीजन 1 से बड़ाबेहतर और मजेदार है। 

 

शो की कहानी श्रीकांत (मनोज बाजपाईके इर्द गिर्द घूमती है जिसने अपनी टास्क  फाॅर्स की नौकरी छोड़ दी है और वह अब 9 से 5 की आईटी कंपनी में जॉब करता है। वह यहां पर पूरी तरह से फिट होने की कोशिश कर रहा होता है और अपने आप को समझाता है कि यह ज़िन्दगी खुशहाल ज़िन्दगी है। लेकिन परिस्थितियां उसे फिर से टास्क फाॅर्स ले जाती है और अब उसे  चेन्नई में एक खतरनाक मिशन को हेड करना होता है। इस बार उसके सामने श्रीलंकाई  तमिल रेबल्स है जिसकी  हेड है राजी (सामंथा अक्किनेनी) . 

 

राज & डी के ने बहुत ही बेहतरीन शो बनाया है। उनकी राइटिंग काफी टाइट है और पूरे शो में आप उनका ह्यूमर   देख सकते है।पूरा शो इमोशनल ड्रामा को लेकर काफी तेजी से आगे बढ़ता है। आप शो ख़त्म होने से पहले  इसको बंद नहीं कर पाएंगे। 

मनोज बाजपाई की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। हर किरदार में वह ऐसे घुल जाते है की उनके अलावा आप किसी को सोच ही नहीं पाते। यह पूरा शो उनके कंधो पर टिका हुआ है।सामंथा ने भी काफी पावरफुल परफॉरमेंस दी है और वह तारीफ की हक़दार है।पूरी कास्ट ने बखूबी शो को परफेक्ट बनाया है। हर किरदार ने अपनी छाप छोड़ी है। 

 

शो इस वीकेंड बिंज वाच के लिए परफेक्ट चॉइस है। आप इसको अमेज़न प्राइम पर देख सकते है।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.