ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

फ़िल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 2022 में बैसाखी के अवसर पर होगी रिलीज़!

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 20, 2021

आमिर खान प्रोडक्शंस, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में भारतीय दर्शकों को लगान, तारे ज़मीन पर, दंगल और कई अन्य सिनेमाई रत्न दिए हैं, उन्होंने वायकॉम 18 स्टूडियोज़ की प्रस्तुति "लाल सिंह चड्ढा" के लिए बैसाखी 14 अप्रैल, 2022 को अपनी अगली रिलीज की तारीख के रूप में घोषित कर दिया है। 

अतुल कुलकर्णी ने छह बार अकैडमी अवॉर्ड-विनिंग फिल्म फॉरेस्ट गंप का भारतीय रूपांतरण किया है जिसे एरिक रोथ ने लिखा था।  'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान और करीना कपूर खान नज़र आएंगी और इसे अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित किया गया है, जिसमें प्रीतम का संगीत और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित हैं। फिल्म वायकॉम18 स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत की गई है। 

आमिर खान प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 स्टूडियोज़ ने एक नए पोस्टर के साथ 14 अप्रैल, 2022 में बैसाखी के अवसर पर 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है। इस पोस्टर में आमिर खान और करीना कपूर खान के बीच की केमिस्ट्री को दर्शाया गया है जिन्होंने आखिरी बार ब्लॉकबस्टर 3 इडियट्स में एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में साथ काम किया था। 

भारत भर में 100 से अधिक स्थानों पर फिल्माई गई, यह प्रेम कहानी प्रोटागोनिस्ट्स की यात्रा के अलग-अलग टाइम पीरियड में फैली हुई है। 

"लाल सिंह चड्ढा" आमिर खान, किरण राव और वायकॉम18 स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित है और 14 अप्रैल 2022 की बैसाखी पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

https://twitter.com/AKPPL_Official/status/1461945299132239874?t=NV897vY5kTIHptWzJmazKQ&s=19


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.