ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

लिएंडर पेस-महेश भूपति के जीवन पर आधारित नॉन-फिक्शन सीरीज 'ब्रेक प्वाइंट' का पहला लुक हुआ जारी।

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 28, 2021

भारतीय टेनिस खिलाड़ी चैंपियन लिएंडर पेस और महेश भूपति के जीवन पर आधारित  नॉन-फिक्शन सीरीज 'ब्रेक प्वाइंट' का पहला लुक जारी कर दिया गया है।
 
फिल्मकार नीतेश तिवारी और अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित,  इस सात-भाग की सीरीज में भारतीय टेनिस के दो-महान खिलाड़ियों के बीच टेनिस कोर्ट और निजी जिंदगी को दिखाया जायेगा है।
 
जी5 की इस सीरीज के पहले पोस्टर को जारी किया गया, जिसमें पेस और भूपति को एक इन्टेन्स लुक में नजर में आ रहे हैं । अश्विनी और नीतेश ने कहा कि वे पेस और भूपति की अनकही कहानी को दर्शको के बीच लाने के लिए उत्साहित हैं, जोकि 1999 में विंबलडन जीतने वाली प्रथम भारतीय जोड़ी थी।
 
नीतेश ने कहा कि, "जी5 जैसे घरेलू वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इस तरह की सीरीज को स्क्रीन पर लाना बहुत ही अच्छा है। महेश भूपति और लिएंडर पेस जैसे आइकन के साथ काम करना अद्भुत रहा और उनकी अनकही कहानी को पर्दे पर लाना कुछ ऐसा है, जिसे हम हमेशा याद रखेंगे।"

"इंडियन एक्सप्रेस" के नाम से प्रसिद्ध पेस और भूपति की जोड़ी ने 1994 से 2006 तक एक साथ सफर तय किया था। फिर 2008 से 2011 तक दूसरी बार साथ में जोड़ी बनाकर खेले। 48 वर्षीय पेस ने कहा कि उन्हें 'ब्रेक प्वाइंट' की शूटिंग करने काफी मजा आया उनको कुछ पुरानी यादें भी ताजा हुई।
 
वही दूसरी ओर पेस ने भी कहा, "महेश और मेरे ऑन-कोर्ट तालमेल को काफी ढंग से पकड़ा है  और हमारी ऑफ-कोर्ट केमिस्ट्री के बारे में भी। यह पहली बार है जब हमारे फैंस को हमारी कहानी साक्षात देखने को मिलेगी। यह सीरीज जल्द ही जी5 पर रिलीज होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.