ताजा खबर
Charles Osborne को जानते हैं? लगातार 68 साल तक आती रहीं हिचकियां, गिनीज बुक में दर्ज है नाम   ||    ब्रिटेन की Defence Ministry पर हुआ बड़ा Cyber Attack, पूर्व मंत्री ने चीन पर लगाया आरोप   ||    कसीनो से लेकर यूनिवर्सिटी तक… Donald Trump के 5 बिजनेस आइडिया जो बुरी तरह हुए फ्लॉप   ||    शेर या हाथी नहीं…Unicorn है स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पशु, हजारों साल पुराना है कनेक्शन   ||    दुनिया के 5 सबसे महंगे देश, जहां रहने-खाने और घूमने पर लगता है भारी-भरकम टैक्स   ||    वॉशरूम से निकली तो कपड़े उतारे खड़े थे ट्रंप, ब‍िना कंडोम बनाए संबंध; पोर्न स्‍टार ने खोले राज!   ||    Petrol Diesel Price Today: घट गई कीमत? जानें पेट्रोल-डीजल के नए रेट   ||    सावधान! क्या आपका भी है PNB में अकाउंट? तो हो सकता है खाता बंद, जानें क्यों?   ||    आज तीनों IPO की दमदार लिस्टिंग; सभी ने दिया 90 फीसदी रिटर्न, निवेशकों की आ गई मौज   ||    IPL 2024: संजू सैमसन को BCCI ने दी सजा, अंपायर से बहस करना पड़ा भारी   ||   

नेहा पेंडसे और सिद्धार्थ मेनन की मराठी फिल्म 'जून' का पहला गाना 'बाबा' हुआ रिलीज।

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 12, 2021

बॉलीवुड फिल्मों के बीच मराठी फिल्म इंडस्ट्री की फिल्मों को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। जंहा फिल्मों को उनकी कहानियों, डायरेक्शन, स्क्रीनप्ले और किरदारों के लिए बखूबी जाना जाता है। मराठी फिल्में जो फिल्म फेस्टिवल में भी नाम कमाती है तो वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी अब फिल्मों को खूब पसंद किया जाने लगा है। इसी बीच अब मराठी की अपकमिंग फिल्म 'जून' रिलीज के लिए तैयार है जिसका इंतजार दर्शक साल 2019 से कर रहे हैं जब फिल्म बनाई जा रही थी।

 नेहा पेंडसे और सिद्धार्थ मेनन की अपकमिंग मराठी फिल्म 'जून' फाइनली रिलीज के लिए तैयार हैं। वह भी भारत के पहले मराठी ओटीटी प्लेटफार्म 'प्लेनेट मराठी' पर। इसी बीच फिल्म के पहले गाने 'बाबा' को रिलीज किया गया। बाबा यह गाना बाप-बेटे के प्यार को दिखाता हैं। जिसमें सिद्धार्थ अपने पिता से अपने प्यार को जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर गाने के लिरिक्स को लिखते हुए गाने के लिंक को शेयर किया गया। वहीं बता दें कि, अब तक फिल्म के रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी गई है। पर फिल्म को जल्द रिलीज किया जाना हैं। हाल ही में फिल्म के पोस्टर को डायरेक्टर के साथ-साथ अन्य कलाकारों ने भी शेयर किया और 'कमींग सून' लिखते हुए खुशखबरी जाहिर की गई।

इस फिल्म की कहानी महाराष्ट्र के राज्य औरंगाबाद के छोटे से गांव की कहानी से महाराष्ट्र के पुणे शहर को जोड़ते हुए दिखाया जाएगा। नेहा इस फिल्म में गांव से शहर आई एक इंडिपेंडेंट लड़की का किरदार निभा रहीं हैं वहीं सिद्धार्थ भी गांव से शहर आए अपने करियर बनाने मे लगा है। दोनों के बीच की लवस्टोरी को बताती यह फिल्म और उनके शहर-गांव के प्यार को फिलोसॉफी के अंदाज में पेश करते हुए दिखाया जाएगा। फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया जा चुका है।

वहीं फिल्म के रिलीज का सभी को इंतजार है। इस फिल्म को साल 2020 में ही रिलीज किया जाना था । उस दौरान कोरोनावायरस के चलते फिल्म रिलीज ना हो सकी। वहीं अब मेकर्स ने  फाइनली   ओटीटी  रिलीज    की जानकारी दी। वहीं नेहा भी रिलीज के लिए बहुत एक्साइटेड नजर आ रही है। इस फिल्म को निखिल महाजन द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। जो कई बेहतरीन मराठी फिल्में जैसे पुणे 52, बाजी और बेताल बना चुके हैं। वहीं जून के साथ-साथ 'गोदावरी' इस मराठी फिल्म को भी जल्द रिलीज किया जाएगा। जो निखिल ने बनाई है।



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.