ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

नुसरत भरुचा की आगामी फिल्म छोरी का मोशन पोस्टर हुआ जारी।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 14, 2021

बॉलीवुड की हॉट और प्रतिभाशाली अभिनेत्री नुसरत भरुचा जोकि अपनी अच्छी अदाकारी और हॉटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी आगामी फिल्म छोरी का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है।
 
नुसरत ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म छोरी का मोशन पोस्टर को साझा करते हुए लिखा कि, "डर का नया  चेहरा हम सभी को डराने आ रहा हैं।" मोशन पोस्टर में एक पल्लू ढकी महिला को दिखाया गया है जोकि गर्भ से हैं। अचानक कुछ बच्चियों की चिल्लाने की आवाज आती हैं।
मोशन पोस्टर देखकर लगता हैं कि फिल्म भूतिया कहानी पर आधारित हैं। यह  पोस्टर थोड़ा-  थोड़ा फिल्म स्त्री से मिलता जुलता नजर आ रहा हैं। पोस्टर देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म चुड़ैल या डरावनी आत्मा पर आधारित हैं।
 
बहरहाल इस को फिल्म विशाल फूरिया द्वारा निर्देशित किया गया है। विक्रम मल्होत्रा, जैक डेविस और भूषण कुमार द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा हैं। यह फिल्म मराठी फिल्म लपाछप्पी की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। छोरी ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर नवंबर 2021 में रिलीज होगी।
 
बता दें कि नुसरत आखिरी बार फिल्म छलांग और नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज अजीब दास्तान में नजर आई थी।छोरी के अलावा नुसरत राम सेतु और हुड़दंग में भी नजर आएंगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.