ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

सनी देओल की आगामी फिल्म गदर 2 का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज।

Photo Source :

Posted On:Friday, October 15, 2021

बॉलीवुड के पॉवर स्टार सनी देओल की फिल्म गदर-एक प्रेम कथा का सीक्वेल गदर 2 का मोशन पोस्टर आज जारी कर दिया गया है। सनी ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर गदर 2 का पोस्टर साझा किया है।
               
उन्होंने ने फिल्म का पोस्टर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए एक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा कि, "2 दशक बीत जानें के बाद अब इंतजार खत्म हुआ, दशहरा के शुभ अवसर पर आप सबके सामने है गदर 2 का पोस्टर। कथा अभी बाकी हैं।"
 
यह फिल्म अंकित शर्मा द्वारा  निर्देशित की जायेगी। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा  मुख्य भूमिकाओं में होंगे। फिल्म की कहानी को शक्तिमान द्वारा लिखी गई हैं। फिल्म का म्यूजिक जानें माने म्यूजिक कंपोजर मिथुन के द्वारा दिया जायेगा। फिल्म को प्रोड्यूस अनिल शर्मा और जी स्टूडियोज़ मिलकर कर रहे हैं।
 
बता दें कि, गदर 2 वर्ष 2001 में आई फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वेल है। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिकाओं थे। बाल कलाकार के रुप में उत्कर्ष शर्मा ने भी इस फिल्म काम किया था। क्योंकि उत्कर्ष इस फिल्म में दोबारा हैं तो इसका अर्थ है कि वह फिल्म सनी के बेटे रुप फिर से दिखाई देंगे लेकिन इस बार फर्क सिर्फ इतना होगा कि वे फिल्म जवान दिखाई देंगे। उत्कर्ष बॉलीवुड में फिल्म जीनियस से अपन डेब्यू कर चुके हैं परंतु यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। तो इस बार फिल्म गदर 2 से उनके पास एक अच्छा मौका जिससे वह दर्शको के बीच अपनी पहचान बना सकते हैं।
 
फिल्म का मोशन पोस्टर फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं और वे इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म अगले साल 2022 में सीधे सिनेमाघरों मे रिलीज की जाएगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.