ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

प्रभास और पूजा हेगड़े की आगामी फिल्म राधे श्याम का नया पोस्टर हुआ जारी।

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 30, 2021

साउथ और पैन इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास और चर्चित अभिनेत्री पूजा हेगड़े की आगामी फिल्म राधे श्याम का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। नया पोस्टर दर्शको को काफी पसंद आ रहा हैं।
 
फिल्म के निर्देशक राधा कृष्णा कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राधे श्याम का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि, फिल्म राधे श्याम का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। शेयर किए गए इस नए पोस्टर में प्रभास पूजा के साथ पियानो के पास खड़े हुए हैं। प्रभास  ब्लैक कलर का टक्सीडो पहने हुए और पूजा ब्लू कलर का गाउन पहनी हुई जिसमे मोर के पंख लगे हुए हैं। दोनो ही अभिनेता इस नए पोस्टर में काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
 
बता दें कि यह फिल्म राधा कृष्णा कुमार द्वारा निर्देशित की जा रही हैं।फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार, वमशी, प्रमोद और प्रसीधा उपपलपत्ति कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास और पूजा मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म कहानी एक लव स्टोरी है। यह फिल्म अगले साल 14 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। यह एक पैन इंडिया फिल्म है। दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
 
पूजा आखिरी बार फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आई थीं। वे राधे श्याम के अलावा  सर्कस और बीस्ट जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। वही दूसरी ओर प्रभास आखिरी बार फिल्म साहो में नजर आए थे। राधे श्याम के अलावा वे बड़े बजेट्स की फिल्में सालार और आदिपुरुष में भी नजर आएंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.