ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

नहीं रहीं स्वर कोकिला, शोक में डूबा देश

Photo Source :

Posted On:Monday, February 7, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 7 फरवरी 2022     भारत में स्वर कोकिला के नाम से जानी जाने वाली दिग्गज गायिका लता मंगेशकर जी का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। रविवार को सुबह आयीं इस दुखद खबर ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है। 
 
बता दें कि लता जी पिछले कई दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट थी और उनका इलाज चल रहा था। बीते शनिवार को उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने की खबरें आयीं थी, जिसके बाद फैंस और उन्हें चाहने वाले लोग उनके लिए दुआएं कर रहे थे, लेकिन आखिरकार रविवार की सुबह वे जिंदगी से जंग हार गईं और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह चली गई। 
 
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में स्वर कोकिला ने रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली। खबरों के मुताबिक लता जी की मृत्यु मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुई है। उनके मृत्यु की खबर से पूरा देश शोक में डूब गया है। पूरे इंटरटेन पर लता जी की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं और उनके काम को याद किया जा रहा है। वहीं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सभी सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। 
 
लता जी का अंतिम संस्कार आज शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार के पहले उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर ले जाया जाएगा। इसके बाद आज शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 
वहीं उनके निधन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की गई है। उनके सम्मान के रूप में दो दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.