ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

करण जौहर और आनंद तिवारी के प्रोडक्शन हाउस ने साथ मिलकर नई फिल्म की अनाउंसमेंट की।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 29, 2021

करण जौहर अपने प्रोडक्शन हाउस 'धर्मा प्रोडक्शन' के जरिए की कई फिल्मों एंव सिरीज को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके साथ ही करण अन्य प्रोडक्शन हाउस के साथ भी जुड़ते हुए फिल्मों को को-प्रोड्यूस करते दिख रहें हैं। ऐसे में आज करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने 'स्टील एंड स्टील मिडीया क्लेक्टीव' के साथ हाथ मिलाया। बता दें कि, 'स्टील एंड स्टील मिडीया क्लेक्टीव' द्वारा हाल ही में 'बंदीश बेंडिट' सिरीज को रिलीज किया गया था।
 
'स्टील एंड स्टील मिडीया क्लेक्टीव' के साथ डायरेक्टर एंव एक्टर अानंद तिवारी भी जुड़े हुए हैं, जो कई फिल्मों एंव सिरीज को प्रोड्यूस और डायरेक्ट करते दिखे हैं। ऐसे में आज धर्मा प्रोडक्शन और 'स्टील एंड स्टील मिडीया क्लेक्टीव' ने नई फिल्म की अनाउंसमेंट की है। जो सच्ची घटना पर आधारित कोर्ट रूम बैटल फिल्म होगी। फिल्म में सी.शकंरन नायर की कहानी को दिखाया जाएगा, जिन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ कोर्ट में जलियांवाला बाग की सच्चाई को पेश किया था। सी.शकंरन के हिम्मत और उनके द्वारा उठाई गई आवाज को फिल्म की कहानी में पेश किया जाएगा।
 
इस फिल्म की कहानी रघु पलट और पुष्पा पलट की किताब 'द् केस दाट शॉक द् एंपायर' से इंस्पायर है। बता दें कि, रघु पलट सी.शंकरन के ग्रेट ग्रांडसन हैं और पुष्पा रघु की पत्नी हैं। दोनों ने मिलकर इस किताब को लिखा और अब इसी किताब पर फिल्म बनाने की तैयारी की जा रही है। इस अपकमिंग फिल्म को करण सिंह त्यागी डायरेक्ट करेंगे। हालांकि अभी तक फिल्म के लीड रोल एंव कास्ट की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 
आज धर्मा प्रोडक्शन एंव 'स्टील एंड स्टील मिडीया क्लेक्टीव' द्वारा फिल्म के अनाउंसमेंट की जानकारी दी गई। वहीं इस फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ लोगों के बीच उत्साह भी नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि, इस फिल्म में कौन मुख्य भूमिका निभाता नजर आएगा। प्रोड्क्शन हाउस द्वारा जल्द ही फिल्म से जुड़े अपडेट्स को शेयर करने की जानकारी दी गई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.