ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

हिमेश रेशमिया के एल्बम 'सुरूर 2021' का दूसरा गाना जुलाई में होगा रिलीज

Photo Source :

Posted On:Friday, June 18, 2021

18 जून 2021
 
हिमेश रेशमिया एकबार फिर तहलका मचाने को तैयार है, उन्होंने हाल ही में अपने तीसरे स्टूडियो एल्बम 'सुरूर 2021' की अनाउंसमेंट की थी। 'सुरूर 2021' का टाइटल ट्रैक हिमेश रेशमिया ने 11 जून को जारी किया था, जो सुपरहिट हुआ था। 
 
'सुरूर 2021' एल्बम के टाइटल ट्रैक को अबतक पूरे 39 मिलियन बार देखा जा चुका हैं और लगातार अभी भी व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं। एक तरफ जहां इस गाने को जबरजस्त रिस्पांस मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर हिमेश ने अपने फैंस को एक और गुड न्यूज़ दी है। 
 
दरअसल उन्होंने शुक्रवार को अनाउंस किया की 'सुरूर 2021' का दूसरा सॉन्ग जुलाई में रिलीज़ किया जाएगा। हिमेश ने गाने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "सुरूर 2021 के टाइटल ट्रैक को इतना प्यार देने के लिए आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। कुछ ही दिनों में 38 मिलियन व्यूज और 2 मिलियन स्ट्रीम।"
 
आगे हिमेश ने लिखा, "ये दूसरे टाइटल ट्रैक का टीज़र पोस्टर है, जो जुलाई में रिलीज़ होगा। इस ट्रैक का नाम क्या है, ये आपको जल्द ही बताएगें। प्यार करने वाले सभी लोगों के लिए यह बहुत ही खूबसूरत रोमांटिक हर्टब्रेक मेलॉडी है। इस वीडियो का पोस्ट प्रोडक्शन और एडिटिंग चल रहा है।"
 
"अभी तो जर्नी की शुरुआत हुई है। यह गाना और वीडियो यकीनन आपको पसंद आएगा। गाने का नाम और कास्ट अगले महीने ही अनाउंस करेगें। लव यू ऑल। जय माता दी। लेट्स रॉक।"
 
दिलचस्प बात तो यह है कि काफी लंबे वक्त बाद एक बार फिर से हिमेश का जादू लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। इस एल्बम के सभी गानों को लिखा, गाया और कंपोज़ हिमेश ने खुद किया है। ऑडियंस एकबार फिर अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं जब हिमेश रेशमिया के गाने काफी फेमस हुआ करते थे। फिलहाल अब सभी को बड़ी ही बेसब्री से हिमेश के दूसरे गाने का इंतजार है। 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.