ताजा खबर
Lok Sabha Elections2024: कांग्रेस पार्टी ने काटा सुप्रिया श्रीनेत का टिकट, कंगना रनौत पर टिप्पणी को ...   ||    Elvish Yadav को किसकी लगी नजर? फिर आएगी जेल जाने की नौबत, जानें किस मामले में फंसे यूट्यूबर   ||    Gaya Lok Sabha Elections2024 : बिहार की इस सीट से कौन जाएगा संसद? मांझी या सर्वजीत में टक्कर? देखें ...   ||    गुड फ्राइडे पर बड़ा हादसा, साउथ अफ्रीका में श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पलटी, 45 की मौत   ||    जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी   ||    कहानी उस बीजेपी नेता की हत्या की, जहां से शुरू हुआ मुख्तार अंसारी का पतन   ||    Surya Grahan: लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल का समय   ||    Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||   

अली गोनी और जास्मिन भसीन के म्यूजिक विडियो '2 फोन' का टीजर हुआ रिलीज।

Photo Source :

Posted On:Monday, July 26, 2021

एक्टर अली गोनी और जास्मिन भसीन की क्यूट लव स्टोरी को टेलीविजन रिएलिटी शो बिग बॉस में देखा गया। इसके बाद दोनों कई बार एक साथ काम करते भी दिखे । अली और जास्मिन की केमिस्ट्री को फैंस भी बहुत पसंद करते हैं। दोनों कई म्यूजिक विडियो में साथ नजर आ चुके हैं। ऐसे में अब दोनों एक नए गाने के साथ तैयार हैं।
 
अली और जास्मिन जल्द ही '2 फोन' म्यूजिक विडियो में नजर आएंगे। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने गाया। और आज इस गाने के टीजर विडियो को रिलीज किया गया। टीजर विडियो की बात करें तो, विडियो में जास्मिन और अली एक पंजाबी किरदार में दिखे। और दोनों के बीच लवस्टोरी की फिल्माया गया है। टीजर विडियो में लव सिक्वेंस की झलक दिखाई गई है। 
 
दर्शक इस टीजर विडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। गाने को 29 जुलाई के दिन देसी म्यूजिक फैक्ट्री के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। इस गाने में म्यूजिक रजत नागपाल ने दिया है। लिरीक्स कप्तान ने लिखे और अगम-अजीम ने म्यूजिक विडियो को डायरेक्ट किया हैं। बता दें कि, अली और जास्मिन पिछले बार 'तेरा सूट' इस म्यूजिक विडियो में साथ नजर आए थे। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
 
अली और जास्मिन दोनों ने सोशल मीडिया पर म्यूजिक विडियो के टीजर को शेयर किया और अपनी उत्सुकता जाहिर की। दोनों सोशल मीडिया पर अपने कई स्पेशल मुमेंट्स अक्सर शेयर करते रहते हैं। देखना होगा इस नए गाने को दर्शक कितना पसंद करते दिखेंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.