ताजा खबर
अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||    आखिर आज ही के दिन क्यों मनाया जाता हैं Good Friday? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व   ||    'उम्मीद है कि भारत में सभी के अधिकार सुरक्षित रहेंगे', केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका-जर्मनी के बा...   ||    Myanmar: म्यांमार में भीषण सड़क हादसा, कई वाहनों की टक्कर में 27 लोग घायल; एक की ऑन द स्पॉट मौत   ||   

अजय देवगन की "भुज" के ट्रेलर को मिले ताबड़तोड़ व्यूज, दर्शकों का किया शुक्रिया

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 13, 2021

13 जुलाई 2021
 
अजय देवगन की फिल्म "भुज" का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया है। ट्रेलर की जमकर तारीफ की जा रहीं हैं, और खासकर अजय का दमदार अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ट्रेलर को इतना धमाकेदार रिस्पांस मिल रहा है कि अजय देवगन ने ट्रेलर को इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया है। 
 
फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त, शरद केलकर, सोनाक्षी सिन्हा और नोरा फतेही भी मुख्य किरदार निभाते नजर आ रहीं हैं। फिल्म के ट्रेलर में देशभक्ति से भरे डायलॉग्स की भरमार दिख रही है। वहीं फिल्म के जबरदस्त एक्शन और फाइटर प्लेन के सीन्स रोंगटे खड़े कर रहें हैं। 
 
फिल्म के ट्रेलर को अबतक पूरे 12 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 10 मिलियन व्यूज मिलने पर अजय देवगन ने सभी का आभार जताया है। अजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 10 मिलियन व्यूज मिलने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "Truly the #PrideOfAllTrailers..... इतने प्यार के लिए शुक्रिया। 10 मिलियन + व्यूज एंड काउंटिंग। भुज द प्राइड ऑफ इंडिया 13 अगस्त को सिर्फ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रहीं हैं।"
 
फिल्म "भुज" की कहानी भारत पाकिस्तान के बीच हुए 1971 की एक घटना पर आधार‍ित है। इस फिल्म में अजय देवगन स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक का किरदार निभा रहे हैं। संजय दत्त रणछोड़दास पागी के रोल में हैं। सोनाक्षी के किरदार का नाम सुंदरबेन जेठा है। वहीं, नोरा हीरा रहमान नाम का किरदार निभा रही हैं।
 
फिल्म की कहानी अभिषेक दुधैया, रमन कुमार, रितेश शाह और पूजा भावोरिया ने मिलकर लिखी है। फिल्म को अभिषेक दुधैया ने डायरेक्ट किया है। देवगन की ये फ‍िल्‍म 3 अगस्त 2021 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.