न्यूज़ हेल्पलाइन- 14 अक्टूबर 2021 अभिमन्यु दसानी और सान्या मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म "मीनाक्षी सुन्दरेश्वर" की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हफ्ते भर पहले ही की गईं थी। और अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गईं है। ट्रेलर की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट सान्या मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के कई लुक्स जारी किए हैं और साथ ही लिखा, "हमारी कहानी आपको हसाएगी और साथ ही खुद से प्यार करना भी सिखाएगी, चाहे जो भी प्रॉब्लम हो। मीनाक्षी सुन्दरेश्वर का ट्रेलर 21 अक्टूबर को रिलीज होगा।"
वहीं अभिनेता अभिमन्यु ने भी फिल्म की कुछ झलकियां अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "प्यार हमें बहुत सी चीजें सिखाता है, लेकिन जब हम एक-दूसरे से दूर होते हैं तो यह यकीनन हमें सबकुछ सिखाता है। मीनाक्षी और सुन्दरेश्वर की इस फिनॉमिनल लव स्टोरी का गवाह बनने के लिए तैयार हो जाइए। ट्रेलर 21 अक्टूबर को रिलीज हो रहा है।"
फिल्म का ट्रेलर 21 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि फिल्म टीज़र और एक सॉन्ग का ऑडियो रिलीज हो चुका है। टीज़र को बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया मिली, वहीं गाने को भी लोगों द्वारा पसंद किया गया।
फिल्म 'मीनाक्षी सुन्दरेश्वर' अभिमन्यु की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वे 2018 में आई फिल्म "मर्द को दर्द नही होता" से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। इस अपकमिंग फिल्म को विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है। करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा इसे प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म का प्रीमियर 5 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा।