ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

फिर बदली आमिर खान की "लाल सिंह चड्ढा" की रिलीज डेट, इस साल नहीं होगी रिलीज

Photo Source :

Posted On:Monday, September 27, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 27 सितंबर 2021
 
सुपरस्टार आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" की रिलीज डेट एक बार फिर पोस्टपोन कर दी गई है, अब दर्शक इस फिल्म को अगले साल ही बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। आमिर खान और करीना कपूर खान की इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है, लेकिन बार-बार फिल्म की रिलीज डेट बढ़ा दी जा रहीं हैं। 
 
महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमाघर खुलने वालें है और ऐसे में रविवार को फिल्म मेकर्स ने कई फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। उसमें से एक फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" भी है। पहले यह फिल्म इसी साल क्रिसमस पर रिलीज हो रहीं थी, लेकिन अब दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। 
 
आमिर खान प्रोडक्शन्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टेटमेंट जारी कर इस बात का ऐलान किया गया  कि लाल सिंह चड्ढा को साल 2022 में वेलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज किया जाएगा। 
 
उस स्टेटमेंट में लिखा गया है, "प्रशासन द्वारा 22 अक्टूबर से सिनेमा को फिर से खोलने के फैसले का हम स्वागत करते हैं। कोरोना वायरस के कारण हुई देरी की वजह से हम क्रिसमस के मौके पर फिल्म को रिलीज नहीं कर पाएंगे। ऐसे में हमने ये निर्णय लिया है कि फिल्म को वेलेंटाइन डे 2022 पर रिलीज किया जाएगा।"
 
बता दें कि लाल सिंह चड्ढा टॉम हैंक्स की हॉलीवुड फिल्म "फॉरेस्ट ग्रम्प" का ऑफिशियल रीमेक है। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी की गई थी और अब सभी को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। वहीं तीसरी बार बड़े पर्दे पर आमिर और करीना की जोड़ी को देखना काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि दर्शकों को ये ऑनस्क्रीन जोड़ी एकसाथ बेहद पसंद आती है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.