ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

'आज अगर शाहरुख़ खान तकलीफ में है तो हमें लग रहा है हम तकलीफ में है' , अनूप जलोटा

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 9, 2021

मुंबईअक्टूबर 09  (न्यूज़ हेल्पलाइन)  अनूप जलोटा को हम सब उनके डिवोशनल गाने और भजन के लिए जानते है। कुछ समय से उन्होंने एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमानी शुरू की है और लोगों ने उन्हें शो 'पाताल लोक' , फिल्म ' सत्य साईं बाबा' में काफी पसंद किया। अब वह करण राजदान की फिल्म 'हिंदुत्व' में नजर आएंगे। 

न्यूज़ हेल्पलाइन से बातचीत करते हुए उन्होंने फिल्म और अपने रोल के बारे में बात करते हुए बताया, "फिल्म हिंदुत्व काफी स्ट्रांग और इमोशनल फिल्म है। फिल्म में मेरा रोल काफी कंट्रोवर्शियल है। मेरे कुछ ऐसे डायलॉग है जिसे सुनकर लोग हिल जायेंगे। फिल्म  में शूट किया गया था और कुछ पार्ट रह गया था जिसे अभी मुंबई में पूरा किया गया है। "

जब उनसे पूछा वह अपने रोल कैसे सेलेक्ट करते है, इसपर उन्होंने कहा, "मैं सबसे पहले देखता हूँ क्या वह रोल में आसानी से निभा पाउंगा . पेशे से मैं एक सिंगर हूँ। यह तोह अभी हाल ही में मैंने एक्टिंग शुरू की और लोगों ने मुझे पाताल लोक और सत्य साईं बाबा में मुझे पसंद किया। "

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के कई बड़े नाम ड्रग केस में सामने आ रहे है जिसकी वजह से बॉलीवुड का नाम काफी बदनाम हो रहा है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह बहुत दुःख की बात है की बॉलीवुड का नाम ऐसे ख़राब हो रहा है। यह हमारे लिए एक परिवार की तरह है। आज अगर शाहरुख़ खान तकलीफ में है तो हमें लग रहा है हम तकलीफ में है। लेकिन अब लोगों को सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि अथॉरिटी काफी स्ट्रिक्ट हो गयी हैं। "

फिल्म हिंदुत्व में आप बचपन की दोस्ती, प्यार, धर्म और पॉलिटिक्स सब कुछ देखेंगे .फिल्म को करण राजदान ने डायरेक्ट किया है।फिल्म में सोनारिका भदौरिया, आशीष शर्मा, अनूप जलोटा और अंकित राज नजर आएंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.