ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

'फिल्म तूफ़ान एक फैमिली फिल्म है जो आपको इंस्पायर करेगी' , रितेश सिधवानी

Photo Source :

Posted On:Friday, July 2, 2021

मुंबई , जुलाई 02 2021  एक्सेल एंटरटेनमेंट ने पिछले कुछ सालो में हमें काफी अच्छा और नया कंटेंट दिया है और इसका श्रेय जाता है रितेश सिधवानी को। रितेश और फरहान अख्तर  मिलकर इस कंपनी को चलाते है। उनकी अगली फिल्म 'तूफ़ानके ट्रेलर ने रिलीज़ के साथ सच में तूफ़ान ला दिया है। अब ऑडियंस काफी बेसब्री से फिल्म के रिलीज़ का इंतजार कर रही है। फिल्म 16 जुलाई को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी। रितेश फिल्म के ट्रेलर लांच पर मौजूद थे और यहां उन्होंने की न्यूज़ हेल्पलाइन से बातचीत फिल्म को लेकर। 

 

फिल्म के बारे में बात करते हुए रितेश ने कहा, "फिल्म तूफ़ान सिर्फ एक स्पोर्ट्स ड्रामा नहीं है। जब फरहान इस फिल्म के आईडिया के साथ आये तो उन्होंने इसको अंजुम राजबली के साथ डिस्कस किया। उसके बाद उन्होंने राकेश ओमप्रकाश मेहरा से बात की।इस फिल्म में आप एक अनाथ लड़के की कहानी देखेंगे जो मुंबई के सबर्ब एरिया में रहता है। कैसे उसे ज़िन्दगी में कुछ करने का मौका मिलता है। यह फिल्म उसके सफर की कहानी है। फिल्म तूफ़ान एक फॅमिली फिल्म है जो आपको इंस्पायर करेगी। यह आपको एंगेज करके रखेगी। 

 

जब आप फिल्म देखेंगे तो आप अपने साथ कुछ जरूर लेकर जायेंगे। तैयार हो जाइये एक फॅमिली एंटरटेनर को देखने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ। "

 

एक्सेल एंटरटेनमेंट का अमेज़न प्राइम के साथ काफी पुराना रिश्ता है। इसपर बात करते हुए रितेश ने कहा, "मुझे उनकी टीम के साथ काम करके बहुत अच्छा लगता है। मेरे लिए अब वह घर जैसा है। हमने OTT में अपने ओरिजिनल शो के साथ एंट्री अमेज़न के माध्यम से ही की। यह रिश्ता अभी आगे और बढ़ने वाला है। 

 

उन्होंने आगे कहा, "तूफ़ान जैसी फिल्म के लिए अमेज़न प्राइम बहुत अच्छा प्लेटफार्म है। फिल्म अब 240 देशो में स्ट्रीम होगी। एक फिल्म को रिलीज़ करने से पहले बहुत मेहनत लगती है और अमेज़न की टीम उसको बहुत सही तरीके से कर रही है। "

 

फिल्म तूफ़ान को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में फरहान एक नेशनल लेवल बॉक्सर के किरदार में  नजर आएंगे। उनके साथ मृणाल और परेश रावल भी नजर आएंगे। फिल्म अमेज़न प्राइम पर 16 जुलाई को रिलीज़ होगी।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.