ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

ट्विंकल खन्ना ने लोगों की मदद से 92 लाख से अधिक रूपए ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर के लिए जमा किए।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 26, 2021

कोरोनावायरस के दूसरे फेज की शुरुआत भारत में हो चुकी है ऐसे में लोगों को कई सारी परेशानियों से जुझना पड़ रहा है। अस्पताल की कमी, तो कही लोगों को अपने जीवनयापन की जरूरत मंद से जुड़ी चीजों की कमी पड़ रही है। मजदूर फिर से पलायन कर रहे हैं और लोगों को सावधानी बरतने के लिए भी कह जा रहा है। इस वक्त के निराशा से भरे समय में सभी एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने की कोशिश में लगे हैं।
 
ऐसे में जरूरतमंदों और गरीब संक्रमित परिवारों की मदद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कई तरह से करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और ऑथर ट्विंकल खन्ना ने अपनी तरफ से एक कदम आगे बढ़ाया हैं। हाल ही में ट्विंकल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक डोनेशन स्केन लिंक को शेयर किया था। और आज ट्विंकल ने जानकारी दी कि लोगों द्वारा डोनेट किए गए पैसों से 92 लाख से अधिक रूपयों को जमा किया जा चुका है। और इन पैसों से आॅक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर जरूरतमंदों और अस्पतालों तक पहुंचाया जाएगा। 
 
ट्विंकल ने इसकी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और लोगों का धन्यवाद किया। इस पोस्ट के साथ डोनेशन के बारे में अधिक जानकारी देते हुए ट्विंकल ने एक लिंक को भी शेयर किया। ट्विंकल हाल ही में अपने पोस्ट के जरिए कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का भी धन्यवाद करती दिख रही थी जो लोगों की मदद करने के लिए आगे आए थे और डोनेशन का हिस्सा बनते दिखे थे।
 
बता दें कि, ट्विंकल ने भी अपनी तरफ से डोनेशन देते हुए लोगों की मदद की थी। साथ ही सभी से इसका हिस्सा बनने की अपील करती दिखी थी। ट्विंकल इस मुहीम से जुड़कर अब तक 3,800 परिवारों की मदद कर चुकी हैं। ट्विंकल वैसे भी कई तरह से लोगों की मदद अपने वेबसाइट ट्वीक इंडिया से करती दिखी हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.