ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

सान्या मल्होत्रा का वैक्सीनेशन पोज़, करवाया कोवीड वैक्सीनेशन।

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 29, 2021

भारत में कोरोनावायरस के दूसरे फेज के दौरान लोगों से कई बार वैक्सीनेशन की अपील की जा रही है। जिसके तहत सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए मास्क लगाने की सतर्कता को भी बरकरार रखना है। भारत में अब 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए भी वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की जा चुकी है। कहीं लोगों के बीच वैक्सीनेशन का डर भी है तो कहीं लोग वैक्सीनेशन के बाद बेफ्रिक होकर घूम रहे हैं। ऐसे में सरकार और सेलिब्रिटीज लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

वहीं एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने आज सोशल मीडिया पर अपने वैक्सीनेशन के दौरान की तस्वीरों को पोस्ट किया। वैक्सीनेशन के बाद वैक्सीन पोज को शेयर कर सान्या ने लिखा,'वैक्सीनेशन हुआ पूरा..' वहीं वैक्सीन लेने के बाद ‌सान्या खुश नजर आई। बता दें कि, इससे पहले भी कई बॉलीवुड कलाकार वैक्सीनेशन करवा चुके हैं और लोगों को भी जागरुक करते दिख रहें हैं। वैक्सीनेशन के साथ-साथ दो गज की दूरी और सावधानियां बरतने की बात भी करते दिखे।

सान्या के फिल्मी करियर की बात करें तो, सान्या हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'पगलैट' में नजर आई थी। जंहा सान्या की पर्फोर्मेंस को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में सान्या के अलावा आशुतोष राणा, शिबा चड्ढा, राजेश तैलंग, रघुबीर यादव, सयानी गुप्ता, श्रुति शर्मा और चेतन शर्मा मुख्य भूमिका निभाते नजर आए। फिल्म को गुनीत मोंगा और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया।

वही सान्या मल्होत्रा ने अपनी एक और अपकमिंग नेटफ्लिक्स फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' की शूटिंग भी पूरी कर ली हैं। इस वैडिंग कॉमडी फिल्म में सान्या के साथ अभिमन्यु दसानी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और अब दोनों ने अपनी इस अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।  मीनाक्षी सुंदरेश्वर टाइटल से बन रही फ़िल्म करण जौहर की कम्पनी धर्मेटिक प्रोड्यूस कर रही है, जो ओटीटी के लिए कंटेंट बनाती है। फ़िल्म में सान्या के साथ अभिमन्यु दसानी लीड रोल में हैं। करण ने हाल ही में दोनों के किरदारों के फ़र्स्ट लुक को शेयर किया था। जंहा दोनों साऊथ इंडियन वैडिंग लुक में नजर आए और  अब इस फिल्म की शूटिंग पूरी की जा चुकी है। जिसकी जानकारी सान्या और अभिमन्यु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। फ़िल्म में सान्या मीनाक्षी और अभिमन्यु सुंदरेश्वर के रोल में हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.