ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

वरुण धवन और नताशा दलाल के बेबी शावर की तस्वीरें हुई सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस ने दी बधाई

Photo Source :

Posted On:Monday, April 22, 2024

वरुण धवन और नताशा दलाल जो की जल्दी ही मम्मी पापा बनने वाले है, उन्होंने रविवार को मुंबई नताशा का बेबी शावर रखाथा जिसमे उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त नजर आये। बेबी शावर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आयी है और फैंसहोने वाले मम्मी पापा को ढेरों बधाई दे रहे हैं।
 
वरुण और नताशा के फैन क्लब द्वारा कई फोटो और वीडियो इंटरनेट पर शेयर की जा रही है। फोटो में आप नताशा को एक सुंदरसफेद फूलों वाली ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहने हुए देख सकते हैं, जबकि वरुण एक कैजुअल सफेद टी-शर्ट और एक नीली फूलोंवाली शर्ट पहने हुए हैं। इन फोटो में सभी लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।
 
शाहिद कपूर की बीवी मीरा राजपूत ने भी सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन से केक की फोटो शेयर की थी और दोनों को बधाई भी दी थी। फरवरी में, वरुण ने नताशा के प्रेग्नेंट होने की खबर सोशल मीडिया पर सबके साथ शेयर की थी। वरुण ने नताशा के बेबी बंपको किस करते हुए फोटो शेयर की थी और लिखा था ,"हम प्रेग्नेंट है। आप सबके प्यार और दुआओं की जरूरत है। "
 
वरुण और नताशा 24 जनवरी 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों की लव स्टोरी से हर कोई वाकिफ है और अबउनके चाहने वाले उनके घर में नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
वर्कफ्रंट पर, वरुण की आने वाली फिल्मों में एक्शन थ्रिलर बेबी जॉन, सिटाडेल, भेड़िया 2 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी शामिल है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.