ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

वरुण धवन ने पापा डेविड धवन को दी जन्मदिन की बधाई

Photo Source :

Posted On:Monday, August 16, 2021

Mumbai, 16 अगस्त 2021 बॉलीवुड डायरेक्टर डेविड धवन आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। पापा डेविड धवन के जन्मदिन पर वरुण धवन ने बतौर डायरेक्टर उनकी अबतक की जर्नी को एक वीडियो के जरिए अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, और किंग ऑफ कॉमेडी कहते हुए शानदार तरह से जन्मदिन की बधाई दी। 
 
वरुण धवन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "70वां जन्मदिन मुबारक हो डैड। FTI गोल्ड मेडलिस्ट.... 45 मोशन पिक्चर्स के डायरेक्टर...... 33 फिल्म के एडिटर. .... एंड द किंग ऑफ कॉमेडी. ..... #फैनलव।"
 
वरुण द्वारा वीडियो शेयर करने के तुरंत बाद ही फैंस और बॉलीवुड सितारें कमेंट्स कर डेविड को जन्मदिन की बधाई देने लगे। शक्ति मोहन, ईशा गुप्ता, रितिक रोशन, बिपाशा बसु, नील नितिन मुकेश, सोफी चौधरी, पुनीत मल्होत्रा, समेत कई सितारों ने डेविड को जन्मदिन की बधाई दी। 
 
डेविड ने अपने करियर में एक से एक बेहतरीन और सुपरहिट फिल्में दी है। वहीं वरुण धवन भी पापा डेविड के साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने तीन फिल्में साथ में की है- मैं तेरा हीरो, जुड़वा 2 और कुली नंबर वन। 
 
फिलहाल वरुण के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वे अपनी फिल्म "जुग जुग जियो" की शूटिंग कर रहें हैं। फिल्म में वरुण के अलावा कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, नीतू कपूर, प्राजकता कोली और मनीष पॉल भी मुख्य किरदारों में है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.