ताजा खबर
मरीजों को घातक इंसुलिन खुराक देने के लिए अमेरिकी नर्स को 380-760 साल की जेल   ||    ‘रोमांस स्कैम’ का शिकार हुई 74 साल की महिला, न सिर पर छत बची न पेट भरने को खाना, जानिए पूरा मामला   ||    इमरान खान को सता रहा हत्या कर दिए जाने का डर! जेल से लिखे पत्र में सेना पर उठाए सवाल   ||    निज्‍जर हत्याकांड में तीन भारतीय गिरफ्तार, कनाडा से जुड़ा है मामला, भारत पर क्यों लग रहा आरोप?   ||    कनाडा में गिरफ्तार तीन भारतीय कौन? लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा नाम, जानें इनकी कुंडली   ||    बार-बार हुआ गंदा काम तो सर्जरी करा लड़का बन गई ये खूबसूरत लड़की   ||    क्या प्याज होगी और सस्ती? सरकार ने लगाया 40 फीसदी निर्यात शुल्क   ||    PM Kisan: आधार कार्ड से कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं? घर बैठे मिलेगी डिटेल   ||    पेंशन लेने वालों को सरकार का तोहफा, नई सुविधा से लाइफ हो जाएगी और आसान   ||    T20 WC 2024: रोहित-विराट ओपनिंग और पंत विकेटकीपिंग, ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग 11   ||   

वरूण ग्रोवर ने अपने द्वारा लिखे गाने पर हॉटस्टार एंव सोनी म्यूजिक के कॉपीराइट क्लैम की बात कही।

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 26, 2021

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर लिरीसिस्ट और राइटर अपनी पहचान बनाने वाले वरूण ग्रोवर। सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके के साहित्य से जुड़े पोस्ट और स्टैंड अप कॉमेडी से जुड़े पोस्ट को शेयर करते रहते हैं। इसी बीच अपने हक की लड़ाई लड़ना वरूण शुरू से ही जानते हैं हाल ही में सभी लिरीसिस्ट ने गानों में उनको क्रेडिट ना देने पर आवाज उठाई थी। इसी बीच अब वरूण आज एक और कॉपीराइट क्लैम की बात करते दिखे।
 
वरूण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। बता दें कि, हाल ही
 में वरूण ग्रोवर ने हॉटस्टार सिरीज 'ग्रहण' के लिए 'चोरी-चोरी' गाना लिखा। वहीं इस गाने को अमित त्रिवेदी ने कम्पोस किया और गाने को खूब पसंद भी किया जा रहा है। गाने के रिलीज के बाद हॉटस्टार ने वरूण को अपने आईजीटीवी पर गाने को प्रमोट करने के लिए कहा था।
 
ऐसे में वरूण ने इस गाने को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इसके बाद कुछ समय में ही  हॉटस्टार द्वारा वरूण के इस आईजीटीवी विडियो को कॉपीराइट का क्लैम देकर ब्लॉक कर दिया जाता है। इसे ब्लॉक करने के बाद वरूण ने जब कम्पलेन की तो विडियो को अनब्लॉक किया गया। इसके बाद वरूण ने बताया कि गाने को फिर सोनी म्यूजिक ने भी कॉपीराइट का क्लैम देकर ब्लॉक कर दिया। 
 
तो इस तरह से वरूण ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देने की कोशिश की कि, खुद के काम को ही इन प्रोडक्शन हाउस और ओटीटी प्लेटफार्म द्वारा कॉपीराइट का क्लैम दिया गया। इसी के साथ वरूण ने लिखा,'अब आगे कोई और आकर ना क्लैम करने लगें...'  वहीं जानकारी दे दे कि, हॉटस्टार सिरीज 'ग्रहण' को रिलीज किया जा चुका है। 1984 के दौर को दिखाती यह कहानी दिलचस्प है।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.