कुणाल खेमू एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ रोमांचित करने के लिए तैयार हैं और इस बार उनके साथ हैं प्रीति जिंटा और स्पर्शश्रीवास्तव। ‘वाइब’का ऑफिशियल ट्रेलर 2 सितंबर को रिलीज हो गया है, जिसमें कॉमेडी, रोमांस और एक्शन तीनों का भरपूर डोज देखने को मिलताहै। फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है और ट्रेलर से इसकी पूरी एनर्जी साफ महसूस की जा सकती है।
कहानी हार्दिक और बग्स नाम के दो आम दोस्तों की है, जिनकी जिंदगी उस वक्त पूरी तरह उलट जाती है जब वे गलती से एक बड़ी आतंकी साजिशके बीच फंस जाते हैं। दोनों न तो किसी मिशन के लिए तैयार हैं और न ही उनके पास कोई खास ट्रेनिंग है, लेकिन हालात उन्हें ऐसे रास्ते पर धकेल देतेहैं जहां देश को बचाने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर आ जाती है। अब जोड़ी मिशन पूरा करती है या अपनी ही मुसीबतें बढ़ाती है, यही फिल्म कामजेदार हिस्सा नजर आता है।
ट्रेलर में प्रीति जिंटा भी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दमदार अंदाज में लौटती दिख रही हैं। उनका किरदार इन दोनों अनाड़ी दोस्तों को मिशन के दौरान गाइड करता नजर आता है। खास बात यह है कि प्रीति को सिर्फ ग्लैमरस अंदाज में नहीं, बल्कि एक्शन और कॉमेडी दोनों के रंग में देखा जा रहा है।उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ट्रेलर में अलग ही चमक जोड़ती है।
‘वाइब’ के साथ कुणाल खेमू ने कैमरे के पीछे भी अपनी जिम्मेदारी बढ़ाई है। ‘मडगांव एक्सप्रेस’ से निर्देशन की शुरुआत करने के बाद वह इस फिल्मको लिखने, डायरेक्ट करने और को-प्रोड्यूस करने की कमान भी संभाल रहे हैं। इस बार उनकी कहानी दोस्ती और सिचुएशनल कॉमेडी से आगेनिकलकर जासूसी, रोमांस और बड़े एक्शन मिशन तक पहुंचती है। स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर, दिनेश लाल यादव और यशपाल शर्मा जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।
मेकर्स ने ‘वाइब’ का फॉर्मूला बिल्कुल साफ रखा है—कॉमेडी, रोमांस और एक्शन, सब कुछ एक साथ। ट्रेलर भी इसी अंदाज में चलता है, जहां अगलेही पल कहानी का मूड बदल जाता है। अगर कुणाल खेमू का यह नया एक्सपेरिमेंट दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरता है, तो ‘वाइब’ थिएटर में एकहल्की-फुल्की लेकिन भरपूर मसालेदार एंटरटेनर साबित हो सकती है। अब हार्दिक और बग्स देश बचाते हैं या मिशन का ही बैंड बजा देते हैं, इसका जवाब 18 सितंबर को मिलेगा।
Check Out The Trailer:-