ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

पीकॉक मैगजीन के कवर पेज पर फिचर हुए विक्की कौशल।

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 10, 2021

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल को फैशन और डिजाइन्स मैगजीन पीकॉक में फीचर किया गया। विक्की ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। विक्की ने डिजीटल कवर पेज की तस्वीरों को शेयर किया। विक्की इस कवर में खास अंदाज में दिखे। विक्की को हरे रंग के कोर्ट-पैंट में पोज़ देते हुए कैप्चर किया गया। इस मैगजीन के कवर पेज पर कई सारे बॉलीवुड कलाकार भी फिचर किए जा चुके हैं।
हाल ही में कैटरीना कैफ भी मैगजीन के लिए पोज़ देती दिखी थी। विक्की को अप्रैल, मई और जून महीनों के मैगजीन के लिए फिचर किया गया है। इस मैगजीन के कवर पेज पर विक्की की तस्वीरों के साथ लिखा गया-' स्टार आॅफ काइंड'। विक्की के इस लुक को खूब पसंद किया जा रहा है। पीकॉक मैगजीन के इंस्टा पेज के साथ-साथ विक्की ने भी अपने लुक और डिजीटल कवर पेज को शेयर किया‌। जल्द ही विक्की अपने अलग-अलग लुक को शेयर करते दिखेंगे।
फिल्मों की बात करें तो, विक्की कौशल अपनी अपकमिंग बॉयोपिक फिल्म जो सरदार उधम सिंह पर बन रही है उसके चलते सुर्खियों मे चल रहे हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल उधम सिंह का किरदार निभाते दिखेंगे। लॉकडाउन और कोरोनावायरस के चलते फिल्म का काम लंबे समय से रुका हुआ था। वहीं हाल ही में विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म के टाइटल 'सैम बहादुर' की जानकारी दी थी।
बता दें कि, इस फिल्म को शूजित सरकार द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। इस फिल्म के अलावा विक्की फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' में महाभारत के महान और अमर योद्धा अश्वत्थामा का किरदार निभाएंगे। जिसमें अश्वत्थामा को मॉर्डन दिनों के सुपरहीरो के तौर पर दिखाया जाएगा। और फिल्म को 3 पार्ट्स में रिलीज किया जाना हैं। फिल्म 'आर एस वी पी ' मूवीज द्वारा  प्रोड्यूस की जा रही है। रॉनी स्क्रूवाला फिल्म के प्रोड्यूसर हैं वहीं आदित्य धर फिल्म के राइटर-डायरेक्टर है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.