ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कश्मीर में बीएसएफ जवानों संग डांस करते हुए अक्षय कुमार का वीडियो हुआ वायरल

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 17, 2021

17 जून 2021
 
हम सब जानते हैं कि सुपरस्टार अक्षय कुमार अपने देश से कितना प्रेम करते हैं देश पर किसी भी प्रकार की मुसीबत आने पर वो सबसे पहले आगे आकर मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाते हैं। यहीं नहीं अक्षय को भारतीय सेना और जवानों के प्रति भी खास लगाव है। 
 
खिलाड़ी कुमार आज दोपहर 12 बजे उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में स्थित नियंत्रण रेखा के पास तुलैल के नीरू गांव पहुंचे और वहां पर उन्होंने सेना और बीएसएफ जवानों के साथ कुछ समय बिताया, और साथ ही शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। 
 
अक्षय कुमार ने वहां की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वो बीएसएफ के जवानों के साथ मिल रहें हैं और साथ ही बातचीत भी कर रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ ही अक्षय कुमार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खिलाड़ी कुमार जवानों के साथ डांस करते नजर आ रहें हैं। 
 
कुमार ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "@bsf_ के मजबूत दिल जवानों के साथ एक यादगार दिन बिताया। यहां पर आना हमेशा ही एक शानदार अहसास होता है। इन रियल हीरोज से मिलकर मेरा दिल किसी और से नहीं बल्कि इनके प्रति सम्मान से भर जाता है।"
 
अक्षय कुमार की सारी तस्वीरें उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है, और सभी जमकर उनके इस काम की सराहना कर रहे हैं। 
 
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है। वह 'रक्षा बंधन', 'बच्चन पांडे', 'पृथ्वीराज', "अतरंगी रे" और 'राम सेतु' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं अक्षय की एक और फिल्म 'बेलबॉटम' की भी रिलीज डेट फाइनल हो गई है। अक्षय की यह फिल्म उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्मों मे से एक है जो 27 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.