ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

विद्या बालन और शेफाली शाह की 'जलसा' इस दिन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

Photo Source :

Posted On:Monday, February 28, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 28 फरवरी 2022     विद्या बालन और शेफाली शाह की अपकमिंग फिल्म "जलसा" की रिलीज डेट का ऐलान आज कर दिया गया है। यह एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जो ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। 
 
विद्या बालन ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए अपना और शेफाली का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिवील किया है। अपना और शेफाली का फर्स्ट लुक पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर जारी करते हुए लिखा, "असली कहानी उसकी मुस्कुराहट के पीछे दबी है। यह अनाउंस करते हुए बहुत एक्साइटेड हूं कि जलसा 18 मार्च से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करेगी।"
 
सामने आया दोनों का फर्स्ट लुक बहुत कुछ बयां कर रहा है। विद्या के चेहरे पर जहां पोस्टर में हल्की सी मुस्कुराहट नजर आ रहीं हैं, वहीं दूसरी ओर वो काफी डरी सहमी दिखाई दे रहीं हैं। बात करें अगर शेफाली शाह की तो वे भी पोस्टर में मुस्कुराती नजर आ रही है वहीं साथ ही उनका गुस्से वाला रूप भी दिख रहा है। 
 
फिल्म में विद्या और शेफाली के अलावा मानव कौल, रोहिणी हट्टंगड़ी, इकबाल खान, विधात्री बंदी, श्रीकांत मोहन, शफीन पटेल और सूर्या कसीभटला भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। 
 
थ्रिलर फिल्म जलसा को अबुदंतिया एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज़ ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। 18 मार्च से फिल्म का प्रीमियर अमेज़न प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.