मुंबई, 10 जनवरी 2022 (न्यूज हेल्पलाइन) बॉलीवुड के हैंडसम हंक और ऐक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने अपनी गर्लफ्रैंड को रोमेंटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है। विद्युत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से गर्लफ्रैंड नंदिता के साथ बिताए गए कुछ मजेदार पल का एक वीडियो साझा करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।
विद्युत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से यह वीडियो साझा करते हुए लिखा कि,"जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मेरी प्यारी नंदिता महतानी।"
साझा किए गए वीडियो में विद्युत जामवाल अपनी गर्लफ्रैंड नंदिता के साथ भिन्न भिन्न जगहों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनो के कई खास पल कैद हैं। वीडियो में दोनो एक दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं।
बता दें कि, विद्युत और नंदिता बीते कई सालों से लिव इन रिलेशनशिप में हैं। वे दोनो लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीते साल विद्युत ने नंदिता के शादी के बंधन में बंधने की बात भी कहीं थी। वे इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। नंदिता एक मानी जानी फैशन डिजाइनर हैं।
वर्कफ्रंट की बात करे तो विद्युत आखिरी बार फिल्म सनक में नजर आए थे, दर्शको को यह फिल्म काफी पसंद आई थीं।वे फिलहाल फिल्म खुदा हाफिज चैप्टर 2 और आईबी 71 की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह दोनों फिल्में अगले साल तक रिलीज कर दी जाएंगी। उनके फैंस इन फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित हैं। इन फिल्मों में घमासान ऐक्शन देखने को मिलेगा।