ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

8 साल रुचिरा गोरमारे को डेट करने के बाद विनीत कुमार सिंह ने रचाई शादी।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 1, 2021

गैंग्स ऑफ वासेपुर और मुक्काबाज  जैसी कई सफल फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने अब वैवाहिक जीवन कदम रख दिया है।  हाल ही में उन्होंने अपनी   गर्लफ्रेंड रुचिरा गोरमारे से शादी कर ली है।
 
इस बात की खुशी जाहिर करते हुए विनीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी  की कुछ तस्वीरें साझा की । उन्होंने शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि  '29 नवंबर 2021, तुम्हारा हाथ पकड़कर मैं बहुत आगे आ गया हूं। सच में तुम्हें जिंदगी में पाकर अपने आप को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं रुचिरा। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।'
 
इंस्टाग्राम पर कई सारी सेलिब्रिटीज ने विनीत को शादी की बधाई दी है। निर्देशक अनुराग कश्यप ने दोनों को शादी की बधाई देते हुए लिखा कि,शुभकामनाएं मेरे बचवास बहुत सुंदर।
 
बता दें कि,विनीत और रुचिरा की इस शादी में परिवार के खास सदस्य  ही शामिल हुए थे।  रुचिरा और विनीत ने एक-दूसरे को 8 साल  डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो विनीत आखिरी बार फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में अहम किरदार निभाते हुए नजर आए थे। वे फिल्म सिया में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.